वायरल न्यूज़

ओ तेरीः मछली है या गोरिल्ला, वायरल हुई अजीबोगरीब दिखने वाली फिश, देखते ही चकरा जाएगा माथा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 23, 2023, 02:58 PM IST

Algerian Gorilla Fish: इस तस्वीर में दिख रही मछली का नाम अल्जीरियाई गोरिल्ला मछली है, जिसका मुंह दिखने में गोरिल्ला की तरह नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर काफी वायरल हो रही है तो आइए जानते हैं क्या पूरी कहानी...

Image

अल्जीरियाई गोरिल्ला मछली (Image Credit : therealtarzann/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • गोरिल्ला की तरह दिखाई देती है ये मछली
  • दिखने में लगती है डरावनी
  • नाम है अल्जीरियाई गोरिल्ला मछली

Algerian Gorilla Fish: दुनिया में कितने रहस्य छिपे हुए हैं, इसका प्रमाण आजतक किसी को नहीं मिला और शायद मिले भी है। रहस्यों से भरी इस दुनिया में अब एक नया जीव सामने आया है। यह कोई और नहीं बल्कि एक मछली है, जिसका देखने पर आपका दिमाग हिल जाएगा। आप शॉक्ड हो जाएंगे कि आखिर आप देख क्या रहे हैं और जो दिखाई दे रहा है, वो सच है भी या नहीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तस्वीर में एक शख्स एक बड़ी सी मछली को पकड़े हुए दिखाई दे रहा है, जो दिखने में बिल्कुल गोरिल्ला की तरह दिखाई दे रही है। यानी कि उसका शरीर मछली का है लेकिन चेहरा गोरिल्ला का। ऐसे में आश्चर्यचकित कर देने वाली यह घटना सभी को हैरत में डाल दे रही है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसे में कई लोगों ने इस पर सवाल भी खड़े किए हैं कि यह फोटो फेक है, इसे एडिटिंग के द्वारा बनाया गया है।

नाम है - अल्जीरियाई गोरिल्ला मछली

हालांकि, पोस्ट को देखा जाए तो शख्स ने बकायदा लिखा है कि यह अल्जीरियाई गोरिल्ला मछली है, जो कि एक वयस्क नर है। यह आमतौर पर लगभग 3-4 फीट का होता है। लेकिन इस सर्दी में बेबी व्हेल को खाने के चलते इसके शरीर का आकार काफी बढ़ गया है। यह जमीन पर 34 अंडे देते हैं और संभोग के मौसम में मादाओं को आकर्षित करने के लिए चमकीले लाल हो जाते हैं। इस उम्र 13 साल तक की होती है लेकिन ये 48 साल तक जीवित रह सकते हैं।

सोशल मीडिया मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में कितना सच्चाई है, ये कहना तो मुश्किल है। लेकिन शख्स ने अपने पोस्ट में इसे अल्जीरियाई गोरिल्ला मछली कहा है, जो बिल्कुल गोरिल्ला के मुंह वाला है। इस कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। इसमें से एक ने लिखा है कि यह मछली दिखने में काफी शानदार है। तो एक दूसरे यूजर ने इसे फेक बताया। फिलहाल, ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है, जिसे लोगों द्वारा पसंद भी किया जा रहा है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article