वायरल न्यूज़

बिजली की रफ्तार से सरसराते हुए निकल गई ट्रेन, स्पीड देख वीडियो बनाने वालों का मुंह रह गया खुला का खुला

सोशल मीडिया पर एक तेज रफ्तार ट्रेन का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आप जापान की इंजीनियरिंग का ऐसा नमूना देखेंगे कि आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा। इस वीडियो में एक ट्रेन को बिजली की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है।

Image

ट्रेन की स्पीड देख हैरान रह गए लोग

तकनीक के मामले में जापान का कोई तोड़ नहीं, खासतौर पर जब बात रेलगाड़ियों की रफ्तार की हो। जापान आए दिन अपनी तकनीकी तरक्की से लोगों को हैरान करते जा रहा है। हाल ही में जापान ने अपनी मैग्लेव ट्रेन की रफ्तार से पूरी दुनिया को चौंका दिया, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रेन की रफ्तार ऐसी दिख रही है जैसे वह बिजली की रफ्तार से सरसराते हुए भाग रही हो।

बिजली की रफ्तार से भागती है यह ट्रेन

वायरल हो रहे इस वीडियो में बताया गया है कि इस ट्रेन की रफ्तार 310 मील प्रति घंटे है और उस ट्रेन की कीमत 70 मिलियन डॉलर (लगभग 580 करोड़ रुपये) है। वीडियो में यह भी बताया गया है कि इस ट्रेन की रफ्तार को देखने के लिए वहां पर पत्रकारों का एक समूह इकट्ठा हुआ था। सभी लोग इस पल का साक्ष्य बनने के लिए इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन पटरियों पर ऐसे दौड़ रही है जैसे किसी बिजली के तार में करंट दौड़ रहा हो। ट्रेन को इतनी तेज रफ्तार में गुजरते देख वहां मौजूद पत्रकारों के समूह का मुंह खुला का खुला रह गया।

करोड़ों लोगों ने देखा यह वीडियो

वायरल हो रहे ट्रेन के इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @InternetH0F नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "जापान की नई 70 मिलियन डॉलर की मैग्लेव ट्रेन को 310 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलते देख रिपोर्टर अवाक रह गया।" वीडियो को अब तक करीब-करीब 3 करोड़ लोगों ने देखा और करीब ढाई लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां लोग इतनी तेज रफ्तार देख कर हैरान रह गए, तो वहीं कई अन्य लोगों ने जापान की तकनीकी तरक्की की खूब तारीफ की।

जानिए मैग्लेव ट्रेन के बारे में

अब आइए आपको मैग्लेव ट्रेन के बारे में थोड़ा बहुत बता देते हैं। जैसे कि मैग्लेव का मतलब है "मैग्नेटिक लेविटेशन।" यह ट्रेन नॉर्मल ट्रेनों की तरह पहियों पर नहीं चलती, बल्कि ये पावरफुल मैग्नेट की मदद से हवा में थोड़ा ऊपर की तरफ तैरते हुए चलती हैं, जिससे कि फ्रिक्शन कम होता है और ट्रेन बिजली की रफ्तार से दौड़ती है। जापान इस तरह की नई तकनीक को अपनाकर रेलवे की दुनिया में ऐसी क्रांति ला रहा है जिसकी बराबरी पूरी दुनिया में कोई नहीं कर सकता।

यह ट्रेन एक घंटे में 500 किलोमीटर की दूरी तय करती है

अब आइए आपको इस ट्रेन की रफ्तार के बारे में कुछ बता देते हैं। जैसे कि इस ट्रेन की रफ्तार 310 मील प्रति घंटे की है। इसका मतलब ये हुआ कि अगर मान लीजिए कि आपको इस ट्रेन से दिल्ली से लखनऊ जाना है, जो लगभग 500 किलोमीटर की दूरी पर है, ऐसे में आप इस ट्रेन से महज एक घंटे में पहुंच सकते हैं।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article