वायरल न्यूज़

बेवफा चाय, समोसे वाले के बाद 'बेवफा पान वाला', प्यार में धोखा खाए लोगों को केवल 2 रुपए में मिलता है पान

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 7, 2023, 01:04 PM IST

इंटरनेट पर हाल ही में मध्य प्रदेश का एक दुकान वाला काफी चर्चा में आ गया है। दरअसल, यह एक पान की दुकान है, जहां प्यार में धोखा खाए हुए लोगों को महज 2 रुपए में पान मिलती है।

Image

बेवफा पान वाला (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्यार में धोखा खाए हुए लोगों को महज 2 रुपए में मिलती है पान
  • प्रेमी जोड़ों के लिए उसी पान का दाम 20 रुपए
  • दुकान का नाम है - बेवफा पान वाला

Bewafa Pan Wala: आजकल मार्केट में लोग अपना एडवरटीजमेंट करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में एक दुकान वाला इन दिनों काफी चर्चा में चल रहा है। दरअसल, इस दुकान का नाम 'बेवफा पान वाला' है, जो मध्य प्रदेश के रीवा में स्थित है। यह दुकान अपने अनोखेपन के चलते काफी चर्चा में चल रहा है। यह दुकान स्पेशली प्यार में धोखा खाए हुए लोगों के लिए है, जिन्हें इस दुकान पर महज 2 रुपए में पान मिलती है। और तो और इस दुकान पर आने वाले प्रेमी जोड़ों को 20 रुपए चुकाने पड़ते हैं।

बता दें, इस दुकान के मालिक का नाम है - रोहित है, जिसके दोस्त को प्यार में धोखा मिला। फिर दोनों में पार्टनरशिप में पान की दुकान खोली और इसका नाम रख लिया - 'बेवफा पान वाला'। अब वे प्यार में धोखा खाए हुए लोगों को 2 रुपए में पान खिलाते हैं। उनका कहना है कि 2 रुपए में पान खिलाने के लिए काफी बड़ा दिल चाहिए होता है और ब्रेकअप को खास 18 रुपए का डिस्काउंट देते हैं। ये दुकान मध्य प्रदेश के इंदौर में है, जो काफी चर्चा में चल रहा है।

प्रेमी जोड़ों से लिया जाता है पेनाल्टी

वैसे एक तरह से देखा जाए तो प्रेमी जोड़ों से जितना अधिक पैसा लिया जा रहा है, वह एक तरह से पेनाल्टी है। अब इनके दुकान में काफी भीड़ लगती है और काफी दूर-दूर से लोग पान खाने के लिए आते हैं और उनके दुकान की स्पेशल पान खाकर जाते हैं। बता दें, ऐसा बंपर ऑफर आपको कहीं और नहीं मिलेगा और मौका मिले आप भी हो आइए 'बेवफा पान वाला' के दुकान पर.. और बंपर छूट का आप भी आनंद ले लीजिए, लेकिन अगर दिल टूटा हो तभी..।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article