Pan Dosa Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो (Viral Video) काफी धूम मचा रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसा भी होता है क्या? चलिए ये बताइए, डोसा तो आपने खाया ही होगा। मार्केट में तरह-तरह के डोसा मिल जाते हैं, जैसे - मसाला डोसा, पनीर डोसा, मशरूम डोसा। लेकिन कभी आपने सोचा कि आपको डोसे के साथ-साथ पान का भी स्वाद मिले तो कैसा होगा।
पान डोसा वायरल वीडियो (Image Credit : Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स आपको डोसा बनाते हुए दिखाई देगा। ये ना कोई पनीर डोसा है ना कोई मसाला डोसा, ये एक पान डोसा है। सुनने में थोड़ा अजीब है, लेकिन ये सच है। अब शख्स के इस वीडियो (Trending Video) को देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। डोसे के इस फ्लेवर में उसने गुलकंद, मुलेठी, सौंफ, नारियल का बुरादा, किमाम जैसे सभी पान के आइटम को डाला गया है।
पान डोसा वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि सिर्फ रील्स बनाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब देखते जाओ भाई, कुछ दिन में तंबाकू डोसा भी आएगा। इस वीडियो को अब तक काफी बार शेयर किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@happyfeet_286' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
