Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिससे सनसनी मच जाती है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर तो यूजर्स भी घबरा जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में फ्लाइट के अंदर एक यात्री ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर अन्य यात्री भी घबरा गए। इतना ही नहीं उस यात्री के चक्कर में फ्लाइट समय से उड़ नहीं सकी। शख्स की हरकत से एयरलाइन कर्मचारियों की भी चिंता बढ़ गई। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
आज कल लोग बस, ट्रेन, फ्लाइट के अंदर ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे पूरा माहौल खराब हो जाता है। इतना ही नहीं इस कारण अन्य यात्रियों की परेशानी भी बढ़ जाती है। वहीं, कुछ लोग वीडियो बनाने के चक्कर में ये अजीबोगरीब हरकत करते हैं। कई बार तो ऐसे लोगों के खिलाफी कार्रवाई भी हो जाती है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली एक फ्लाइट में टेकऑफ से ठीक पहले एक यात्री ने कुछ ऐसा किया, जिसने फ्लाइट को टेकऑफ नहीं होने दिया। शख्स अजीबोगरीब हरकत करते हुए चिल्लाने लगा, जिसे देखकर दूसरे यात्री डर के कारण घबरा गए। देखें वीडियो...
फ्लाइट में यात्री ने की अजीबोगरीब हरकत
फ्लाइट में बैठे एक पैसेंजर के मुताबिक, इमरजेंसी एग्जिट के पास बैठा एक आदमी अचानक चिल्लाने और डरावनी बातें करने लगा, जिससे साथ बैठे यात्री डर गए। इस घटना ने यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी। इस कारण कुछ देर के लिए फ्लाइट लेट भी हो गई। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग हैरान हैं। कई लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मामले पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
