अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: आज रमा एकादशी पर रहेगा बुध और शनि का प्रभाव, इन जन्मांक वालों को नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता, जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Ankfal: आज 05 नवंबर 2026 को मूलांक 05 और भाग्यांक 08 का प्रभाव रहेगा। बुध और शनि का संयोग कई जन्मांक वालों को नौकरी और कारोबार में तरक्की दिला सकता है। कुछ जातकों को स्वास्थ्य और व्यावसायिक विवादों में सावधानी रखनी होगी।

Image

गुरुवार का अंकज्योतिष राशिफल

Aaj Ka Ankfal, आज का अंकफल: आज 05 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन अंक ज्योतिष के लिहाज से खास रहने वाला है। आज का मूलांक 05 है, जिसका स्वामी ग्रह बुध है। बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, मैनेजमेंट स्किल, रचनात्मकता और तार्किक ज्ञान का कारक माना जाता है। वहीं आज का भाग्यांक 08 है, जिसका स्वामी ग्रह शनि है। बुध और शनि का प्रभाव कई जातकों के लिए नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है।

आज कुछ जन्मांक वालों को कार्यक्षेत्र में पद परिवर्तन, तरक्की और रुके हुए कार्यों में प्रगति के संकेत मिलेंगे। वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य और कारोबार से जुड़े विवादों में सतर्क रहना होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार आज बुध और शनि से संबंधित उपाय करना शुभ रहेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुरुवार को चने की दाल और धार्मिक पुस्तकों का दान करना भी शुभ माना गया है। आइए जानते हैं जन्मांक 01 से 09 तक का आज का अंकफल।

आज का अंकफल 05 नवंबर 2026

जन्मांक 01: नौकरी में पद परिवर्तन के योग

आज आपके लिए नौकरी के मामले में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 08 के प्रभाव से नौकरी में पद परिवर्तन के संकेत हैं। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। सूर्य उपासना करें और मसूर की दाल व लाल वस्त्र का दान करें। शुभ अंक 02 और 09 हैं। शुभ रंग लाल और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% है।

जन्मांक 02: नौकरी में मिलेगी प्रगति

आज व्यवसाय में काम की अधिकता के कारण मानसिक दबाव रह सकता है। हालांकि नौकरी में प्रगति के योग हैं। जन्मांक 02 और 03 के उच्चाधिकारी से आपको लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। आपके लिए शुभ अंक 01 और 09 हैं। शुभ रंग पीला और नारंगी रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 70% है।

जन्मांक 03: नौकरी में मिल सकता है बड़ा अवसर

आज अंक स्वामी बुध और भाग्यांक के स्वामी शनि का प्रभाव आपके लिए अनुकूल रह सकता है। नौकरी में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में भी उन्नति के संकेत हैं। हालांकि पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज गाय को गुड़ खिलाना शुभ रहेगा। आपके शुभ अंक 01 और 02 हैं। शुभ रंग नारंगी और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% है।

जन्मांक 04: आईटी और बैंकिंग वालों को लाभ

आज भाग्यांक 08 के स्वामी शनि का प्रभाव आपके लिए सकारात्मक रह सकता है। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। व्यवसाय में नामांक 04 और 08 वाले लोगों से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज चावल और तिल का दान करें। शुभ अंक 06 और 07 हैं। शुभ रंग पीला और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% है।

जन्मांक 05: कारोबार में होगा लाभ

आज आपके लिए कारोबार में लाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं। नामांक 04 और 07 वाले व्यक्तियों से सहयोग मिल सकता है। नौकरी में उन्नति के योग हैं। कोई रुका हुआ काम भी आगे बढ़ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आपके शुभ अंक 04 और 07 हैं। शुभ रंग हरा और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% है।

जन्मांक 06: व्यवसाय में सफलता के योग

आज व्यवसाय के लिहाज से दिन अनुकूल रह सकता है। नौकरी में भाग्यांक 08 के स्वामी शनि और अंक 09 के स्वामी मंगल का सहयोग मिल सकता है। इससे कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। सांस और आंखों से संबंधित समस्याओं वाले जातक विशेष सावधानी बरतें। आज चावल का दान करें। शुभ अंक 04 और 07 हैं। शुभ रंग सफेद और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% है।

जन्मांक 07: नौकरी और बिजनेस में मिलेगी सफलता

आज नौकरी में आपकी प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। हालांकि पेट से संबंधित रोगों से परेशान जातकों को सावधानी बरतनी चाहिए। आज सप्त अन्न और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। आपके शुभ अंक 05 और 08 हैं। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 80% है।

जन्मांक 08: नौकरी में बड़ी सफलता के संकेत

आज व्यवसाय में किसी भी तरह के विवाद से बचना आपके लिए जरूरी रहेगा। अंक स्वामी और भाग्य स्वामी दोनों शनि होने से नौकरी में विशेष सफलता के योग बन सकते हैं। शनि के मित्र ग्रह शुक्र का सहयोग भी लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। शुभ अंक 05 और 07 हैं। शुभ रंग नारंगी और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% है।

जन्मांक 09: कारोबार में मंगल और गुरु का सहयोग

आज व्यवसाय में मंगल और गुरु का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में नामांक 03 और मित्र अंक 02 के उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। इससे कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। आपके शुभ अंक 01 और 02 हैं। शुभ रंग लाल और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article