वायरल न्यूज़

पाकिस्तान में ऐसा है 'अमीर हिन्दुओं का गांव', मंदिर पर लिखावट को लेकर लोगों ने उठाए सवाल, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के अमीर हिन्दू गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। इतना ही नहीं कई तरह के सवाल भी उठा रहे हैं।

Image

पाकिस्तान का अमीर हिन्दू गांव (तस्वीर साभार- @harichandparmarofficial)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें देश-दुनिया के मामले शामिल होते हैं। कई मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं। जबकि, कुछ मामले काफी अनोखे होते हैं। इसी कड़ी में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan Viral Video) के एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि, इस वीडियो में 'अमीर हिन्दुओं का गांव' दिखाया गया है।

    ये तो हम सब जानते हैं किसी ना किसी चीज को लेकर पाकिस्तान अक्सर चर्चा में रहता है। कई बार तो पाकिस्तान से ऐसे मामले सामने आते हैं, जिसे लेकर उसका जमकर मजाक बनता है। जबकि, कई बार लोग चौंक भी जाते हैं। एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, एक इन्फ्लुएंसर ने हाल ही में पाकिस्तान के अमीर हिन्दू गांव का दौरा किया। उसने वहां के नजारे को कैमरे में कैद किया। दरअसल, इस वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि आखिर पाकिस्तान का अमीर हिन्दू गांव कैसा दिखता है? वीडियो में गांव के मंदिर को भी दिखा गया है। देखें वीडियो...

    पाकिस्तान का अमीर हिन्दू गांव

    अब इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कुछ लोगों का कहना है कि इससे अच्छा तो भारत का नॉर्मल गांव होता है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि केवल एक घर अच्छा लग रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने मंदिर पर लिखावट को लेकर भी सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा- इस पर तो उर्दू में लिखा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'harichandparmarofficial' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख 37 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article