वायरल न्यूज़

VIDEO: 'मेरा दिल यूं-यूं कर रहा है, हमारे लिए दुआ करें', बाढ़ में रिपोर्टिंग करने पहुंची पाक रिपोर्टर ने अनोखे अंदाज से मचाया धमाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी महिला रिपोर्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्टर ने जिस अंदाज में बाढ़ की रिपोर्टिंग की उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। आलम ये है कि लोग इस वीाडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

सोशल मीडिया पर छाई महिला पाकिस्तानी रिपोर्टर (तस्वीर साभार- Anoshay Ikram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी महिला रिपोर्टर का वीडियो वायरल
  • अनोखे अंदाज में कर रही थी बाढ़ की रिपोर्टिंग
  • जिसने भी इस वीडियो को देखा वह अपनी हंसी को नहीं रोक पाया

Viral Video: दुनिया के कई हिस्सो में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। आलम ये है कि कुछ जगहों पर बाढ़ (Flood Video) से त्राहिमाम मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर बाढ़ के एक से एक से खतरनाक वीडियो वायरल (Today Viral Video ) हो रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान (Pakistan Video) से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी रोक पाए। क्योंकि, बाढ़ में रिपोर्टिंग करने पहुंची एक पाक महिला रिपोर्टर ने अपनी रिपोर्टिंग से ऐसा धमाल मचाया कि वो इंटरनेट (Funny Video) पर वायरल हो गई। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

पाकिस्तान के रावी नदी के पास आई बाढ़ की कवरेज के बाद एक पाकिस्तानी टीवी रिपोर्टर इंटरनेट पर छा गई हैं। कई लोगों ने इस पल की तुलना कराची के मशहूर चांद नवाब वाले वीडियो से की। बताया जा रहा है कि इस महिला पत्रकार का नाम मेहरुन्निसा है, जो बाढ़ की रिपोर्टिंग करने पहुंची थी। मेहरुन्निसा एक नाव से रिपोर्टिंग कर रही थीं। वायरल फुटेज में आप देख सकते हैं किस तरह वो इस दृश्य का वर्णन करते हुए काफी चिंतित और परेशान नजर आ रही हैं। रिपोर्टिंग के दौरान वो कह रही है, मेरा दिल यूं-यूं कर रहा है, मुझे बहुत डर लग रहा है। हमारे लिए दुआ करें दोस्तों। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

इस वीडियो को उनके न्यूज चैनल ने यूट्यूब पर अपलोड किया था, जिसके बाद यह सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर होने लगा और वीडियो वायरल हो गया। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को ताबड़ोड़ शेयर कर रहे हैं और इस मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि नया मीम मार्केट में आ गया। किसी का कहना है कि मोहतरमा का यह वीडियो पॉपुलरिटी के रिकॉर्ड तोड़ सकता है। एक्स पर इस वीडियो को Anoshay Ikram नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article