वायरल न्यूज़

पाकिस्तान में बिरयानी खाते दिखा एलन मस्क का डुप्लीकेट, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 18, 2025, 12:45 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो पाकिस्तान का होने का दावा किया गया है। इस वीडियो में एक लड़का स्पेस एक्स और टेस्ला मोटर्स के सीईओ एलन मस्क का डुप्लीकेट नजर आता है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

Image

नेटिजन्स ने लड़के को एलन मस्क का डुप्लीकेट बताया है। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है देखकर हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो एक पाकिस्तानी लड़के से जुड़ा बताया है। इसमें नजर आ रहे लड़के की शक्ल स्पेस एक्स और टेस्ला मोटर्स के सीईओ एलन मस्क से बहुद हद तक मिलती है।

पाकिस्तान में मिला एलन मस्क का डुप्लीकेट

वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि एलन मस्क का डुप्लीकेट घर में दोस्तों के साथ बिरयानी की दावत उड़ा रहा है। मगर इसी बीच किसी ने इसे पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया। देखकर हैरानी होती है कि लड़का बिल्कुल एलन मस्क की तरह नजर आता है। वीडियो में ही एक दोस्त लड़के को पश्तो जबान में एलन मस्क कहता हुआ नजर आता है। अब एलन मस्क का डुप्लीकेट दिखने के वजह से लड़का पाकिस्तान के साथ भारत में भी वायरल होने लगा है।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

नेटिजन्स लड़के का वीडियो एलन मस्क को टैग कर रहे हैं। वीडियो को मजेदार कैप्शन भी दिए जा रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर लिखा पाकिस्तान में भी एलन मस्क। एक यूजर ने लिखा एलन मस्क का एलोन खान मिल गया। वहीं एक कमेंट में एलन मस्क को टैग कर लिखा गया जरा अपना डुप्लीकेट भी देखिए। मालूम हो मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर jist.news नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article