वायरल न्यूज़

Brain Test: रविवार की भीड़ में कहां है सोमवार, खुद को जीनियस समझने वाले भी नहीं खोज पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 6, 2025, 10:23 AM IST

Brain Test Challenge: सोमवार ऐसी जगह छिपा है जिसे खोजना हर किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है। खुद को जीनियस समझने वालों के लिए भी इस चैलेंज को पूरा करना आसान नहीं होने वाला है। अगर खुद को सुपर जीनियस समझते हैं तो ये चैलेंज आपके लिए ही है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर में सोमवार छिपा हुआ है।

Brain Test Challenge: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद हैं। मगर आज हम एक ऐसी तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे सॉल्व करने में खूब मजा आने वाला है। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर दरअसल रविवार से जुड़ी है। यानी तस्वीर में हर तरफ रविवार लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर आज आपको इसमें छिपे एक खास नाम को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। दरअसल रविवार वाली इस तस्वीर में सिर्फ एक जगह सोमवार भी आराम से बैठा है।

रविवार में छिपा है सोमवार

मगर सोमवार ऐसी जगह छिपा है जिसे खोजना हर किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है। खुद को जीनियस समझने वालों के लिए भी इस चैलेंज को पूरा करना आसान नहीं होने वाला है। अगर खुद को सुपर जीनियस समझते हैं तो ये चैलेंज आपके लिए ही है। आपको बताना है कि रविवार की भीड़ में सोमवार कहां पर है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा।

अगर इतने समय में चैलेंज पूरा कर लिया तो सचमुच आप बेहद चालाक हैं। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं खोज पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। जवाब आपके सामने ही छिपा है।

यहां देखें जवाब

Brain Test

यहां गोल घेरे में देखें जवाब।

देख लिया ना रविवार की भीड़ में सोमवार ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना हर किसी के लिए आसान नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली फिर किसी खास तस्वीर के साथ हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article