वायरल न्यूज़

Optical Illusion: सिर्फ 10 सेकंड का चैलेंज, दम है तो खोजकर दिखाइए सबसे अलग इमोजी

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jun 5, 2024, 11:16 AM IST

Optical Illusion Puzzle: दिमाग का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है। तस्वीर में एक जैसी ढेरों इमोजी हैं, मगर इनमें एक सबसे अलग है। आपको उसी इमोजी को दस सेकंड में खोजकर दिखाना है।

Image

तस्वीर में एक इमोजी सबसे अलग है। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • खोजनी है सबसे अलग इमोजी
  • दम है तो खोजकर दिखाइए

Optical Illusion Puzzle: दुनिया में कुछ लोगों की नजरें बहुत तेज होती हैं। ऐसे लोग बारीक से बारीक चीज को आसानी खोज लेते हैं। चीजों में छिपे रहस्य को खोजने में भी ऐसे लोग माहिर होते हैं। मगर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी एक ऐसी तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं, जिसे हल करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे। तस्वीर को हल करने में तेज नजरों के साथ दिमाग की भी जरुरत पड़ने वाली है। दरअसल तस्वीर ढेरों इमोजी से जुड़ी है। इसमें सारी इमोजी बिल्कुल एक जैसी नजर आती हैं। इसमें देखेंगे कि हर एक इमोजी का चेहरा है, जिसने चश्मा लगाया हुआ है।

खोजनी है सबसे अलग इमोजी

मगर इन्हीं इमोजी की भीड़ में सिर्फ एक इमोजी सबसे अलग है। मगर मजाल है कि कोई आसानी से उसे खोजकर दिखा दे। अगर आप समझते हैं कि आपकी नजरें बाज से भी तेज हैं और दिमाग गोली की रफ्तार से काम करता है। फिर ये चैलेंज आपके लिए ही है। आपको बताना है कि आखिर वो अनोखी इमोजी तस्वीर में किस जगह पर छिपी हुई है। इसके लिए आपको पूरे दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर खोजने में कामयाब हुए तो आपको चैंपियन मान लेंगे।

क्या खोज पाए सही जवाब?

चलिए अब आपका टाइम शुरू होता है। लगाइए अपना तेज दिमाग और बताइए कि वो अनोखी इमोजी तस्वीर में कहां छिपी है। हालांकि अभी तक आप इसका जवाब नहीं खोज पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। आपको इसका जवाब भी यहीं मिलेगा। बताएंगे कि आखिर तस्वीर में वो खास इमोजी कहां छिपी है।

देखिए जवाब

Brain Test Result

यहां काले घेरे में देखिए जवाब।

देख लिए ना तस्वीर में वो खास इमोजी नजरों के ठीक सामने ही थी, मगर उसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग के साथ नजरों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article