चाहकर भी बुलेट सवार का चालान नहीं काट पाया अफसर, वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jun 5, 2024, 09:15 AM IST

Today Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि पुलिस अफसर ने बिना हेलमेट देख बुलेट सवार को रुकने का इशारा किया। शख्स रुक भी गया, मगर फिर भी उसका चालान नहीं काटा जा सका।

KEY HIGHLIGHTS
  • गलती थी फिर भी नहीं कटा चालान
  • बाइक में दिख गया कुछ अलग
  • फिर चुपचाप देखता रहा अफसर

Today Viral Video: सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना होता है। नियमों का पालन ना करने पर जुर्माने का प्रावधान है। मगर कभी सुना है कि कोई शख्स नियमों का पालन भी ना करे और ट्रैफिक पुलिस अफसर चाहकर भी उसका चालान ना काट पाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे कि एक शख्स बिना हेलमेट बुलेट सड़क पर दौड़ा रहा है। पुलिस अफसर ने उसे देख भी लिया और चालान काटने के लिए उसे रुकने का इशारा करता है। शख्स रुकता भी है मगर पुलिस अफसर फिर उसका चालान नहीं काट पाया।

Trending Video

बिना हेलमेट होने पर भी पुलिसकर्मी चालान नहीं काट पाया। (Photo/X.com)

अफसर नहीं काट पाया चालान

ट्रैफिक पुलिस अफसर और बुलेट सवार शख्स से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसमें देखेंगे कि पुलिस अफसर सड़क किनारे खड़ा है। यातायात नियमों का पालन ना करने वालों पर उसकी पैनी निगाह है। तभी एकाएक नजर एक बुलेट सवार पर पड़ती है। शख्स ने हेलमेट नहीं पहना है। ये देख पुलिसकर्मी ने उसे तुरंत रुकने का इशारा दिया और शख्स रुक भी गया। मगर देखकर चौंक जाएंगे कि पुलिस अफसर फिर भी उसका चालान नहीं काट पाया। दरअसल उसने जब बुलेट को ध्यान से देखा तो पता चला उसमें इंजन नहीं है। शख्स उसे साइकिल की तरह चलाता हुआ नजर आता है।

End of Feed