वायरल न्यूज़

Optical illusion: 13 की भीड़ में 18 को ढूंढना नहीं आसान, 25 सेकंड में जिसने ढूंढ लिया वो है असली बाजीगर

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 21, 2023, 12:27 PM IST

Optical Illusion: ऑप्टकिल इल्यूजन तस्वीर में लोगों को इस बार ऐसा चैलेंज दिया गया है, जिसने अच्चे-अच्छों के होश उड़ा दिए हैं। आलम ये है कि ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं। अगर आप खुद को होशियार समझते हैं, तो 25 सेकंड में 13 की भीड़ में 18 को ढूंढकर बताएं।

Image

18 को ढूंढना आसान नहीं है...

Optical illusion Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion) की तस्वीरें हमेशा लोगों को परेशान करती हैं। क्योंकि, इन तस्वीरों (Optical illusion Viral Photo) की सच्चाई आसानी से समझ नहीं आती है। बड़े-बड़े तीस मार खां भी कई बार इस गुत्थी को नहीं सुलझा पाते हैं। हालांकि, जो लोग पजल को सॉल्व कर लेते हैं, वो वाकई में तारीफ के काबिल हैं। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Eye test) की एक और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों के होश होश फाख्ता कर दिए हैं। अगर आप खुद को होशियार और बुद्धिमान समझते हैं, तो इस पजल को सॉल्व करके बताएं।

अगर चैलेंज लेना आपको पसंद हैं, तो ये ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर (Viral Photo) आपके लिए है। क्योंकि, इसमें ऐसा अनोखा चैलेंज दिया गया है, जिसने लोगों के 'दिमाग की बत्ती' गुल कर दी है। दरअसल, जो तस्वीर शेयर की गई है उसमें लोगों को 13 की भीड़ में 18 ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इतना ही नहीं इस चैलेंज को पूरा करने के लिए केवल 25 सेकंड का ही समय दिया गया है। अगर आपकी नजर तेज हैं और दिमाग सुपर फास्ट ट्रेन की तरह चलता है, तो ही आप इस पजल को आसानी से सॉल्व कर पाएंगे। वरना, खाक छानते रह जाएंगे, लेकिन पजल को सॉल्व नहीं कर पाएंगे। तो अपने दिमाग और नजर पर जोर दें और 25 सेकंड में इस पजल को सॉल्व करके बताएं।

फटाफट 18 को ढूंढिए

जिनका दिमाग तेज-तर्रार होगा, उन्हें तो जरूर 18 मिल गया होगा। हालांकि, कई लोग अब भी सिर खुजला रहे होंगे और सोच रहे होंगे कि आखिर 18 है तो है कहां? एक मौका आपको और देते हैं और देखते हैं कि आप 18 को ढूंढ पाते हैं या नहीं।

Optical illusion

यहां देखें जवाब

मिल गया जवाब

अगर अब भी आपको 18 नहीं मिला, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। दूसरी तस्वीर को गौर से देखिए, दाईं तरफ लाल घेर में 18 छिपा है। अब इस मजेदार चैलेंज को आप अपने दोस्तों और जानने वालों के साथ इस चैलेंज को शेयर करें। देखिए, कितने लोग इस पजल को सॉल्व कर पाते हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article