बिजनेस

सोने का भाव आज का 12 नवंबर 2026: आज सुबह क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K की ताजा कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 12 November 2026: छठ पूजा से पहले पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 12 November 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.57% गिरकर यानी 795 रुपये गिरावट के साथ 1,39,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,40,525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,40,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,000.50 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत टूटकर 1,45,600 रुपये (सभी टैक्स सहित) प्रति 10 ग्राम रह गया। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,130 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,30,300 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 1,06,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹142130₹130300₹106640
मुंबई₹141980₹130150₹106490
कोलकाता₹141980₹130150₹106490
चेन्नई₹141980₹130150₹106500
पटना₹142030₹130200₹106540
लखनऊ₹142130₹130300₹106640
मेरठ₹142130₹130300₹106640
कानपुर₹142130₹130300₹106640
अयोध्या₹142130₹130300₹106640
अलीगढ़₹142130₹130300₹106640
मुरादाबाद₹142130₹130300₹106640
मिर्जापुर₹142130₹130300₹106640
झांसी₹142130₹130300₹106640
मथुरा₹142130₹130300₹106640
गोरखपुर₹142130₹130300₹106640
बरेली₹142130₹130300₹106640
प्रयागराज₹142130₹130300₹106640
वाराणसी₹142130₹130300₹106640
आगरा₹142130₹130300₹106640
गाजियाबाद₹142130₹130300₹106640
नोएडा₹142130₹130300₹106640
गुरुग्राम₹142130₹130300₹106640
जयपुर₹142130₹130300₹106640
लुधियाना₹142130₹130300₹106640
गुवाहाटी₹141980₹130150₹106490
जलगांव₹141980₹130150₹106490
इंदौर₹142030₹130200₹106540
भोपाल₹142030₹130200₹106540
अहमदाबाद₹142030₹130200₹106540
वडोदरा₹142030₹130200₹106540
सूरत₹142030₹130200₹106540
पुणे₹141980₹130150₹106490
नागपुर₹141980₹130150₹106490
चंडीगढ़₹142130₹130300₹106640
नासिक₹142010₹130180₹106520
बैंगलोर₹141980₹130150₹106490
भुवनेश्वर₹141980₹130150₹106490
अमरावती₹141980₹130150₹106490
विशाखापत्तनम₹141980₹130150₹106490
मैसूर₹141980₹130150₹106490
विजयवाड़ा₹141980₹130150₹106490
कोयंबटूर₹141980₹130150₹106500
मंगलौर₹141980₹130150₹106490
मदुरै₹141980₹130150₹106500
रायपुर₹141980₹130150₹106490
बेलगाम₹141980₹130150₹106490
राजमुंदरी₹141980₹130150₹106490
हैदराबाद₹141980₹130150₹106490
कटक₹141980₹130150₹106490
दावनगेरे₹141980₹130150₹106490
बेल्लारी₹141980₹130150₹106490
सलेम₹141980₹130150₹106500
वेल्लोर₹141980₹130150₹106500
गुंटूर₹141980₹130150₹106490
नेल्लोर₹141980₹130150₹106490
काकीनाडा₹141980₹130150₹106490
तिरुपति₹141980₹130150₹106490
कडपा₹141980₹130150₹106490
अनंतपुर₹141980₹130150₹106490
वारंगल₹141980₹130150₹106490
निजामाबाद₹141980₹130150₹106490
खम्मम₹141980₹130150₹106490
बेरहामपुर₹141980₹130150₹106490
राउरकेला₹141980₹130150₹106490
राजकोट₹142030₹130200₹106540
वसई-विरार₹142010₹130180₹106520
औरंगाबाद₹141980₹130150₹106490
सोलापुर₹141980₹130150₹106490
भिवंडी₹142010₹130180₹106520
कोल्हापुर₹141980₹130150₹106490
लातूर₹142010₹130180₹106520
तिरुपुर₹141980₹130150₹106500
तिरुनेलवेली₹141980₹130150₹106500
त्रिची₹141980₹130150₹106500
संबलपुर₹141980₹130150₹106490
इरोड₹141980₹130150₹106500
कोच्चि₹141980₹130150₹106490
थाइन₹141980₹130150₹106490
अमृतसर₹142130₹130300₹106640
नागरकोइल₹141980₹130150₹106500
तिरुवनंतपुरम₹141980₹130150₹106490
तंजावुर₹141980₹130150₹106500
गोवा₹141980₹130150₹106490
करूर₹141980₹130150₹106500
कुंभकोणम₹141980₹130150₹106500
नमक्कल₹141980₹130150₹106500
धर्मपुरी₹141980₹130150₹106500
डिंडीगुल₹141980₹130150₹106500
तूतीकोरिन₹141980₹130150₹106500
कुड्डालोर₹141980₹130150₹106500
कांचीपुरम₹141980₹130150₹106500
कृष्णागिरी₹141980₹130150₹106500
विल्लुपुरम₹141980₹130150₹106500
कोविलपट्टी₹141980₹130150₹106500
तिरुवन्नामलाई₹141980₹130150₹106500
होसुर₹141980₹130150₹106500
कराइकुडी₹141980₹130150₹106500
पुदुक्कोट्टई₹141980₹130150₹106500
रामनाथपुरम₹141980₹130150₹106500
अम्बुर₹141980₹130150₹106500
कन्याकुमारी₹141980₹130150₹106500
नागपट्टिनम₹141980₹130150₹106500
विरुधुनगर₹141980₹130150₹106500
कल्लाकुरिची₹141980₹130150₹106500
पोलाची₹141980₹130150₹106500
अर्काट₹141980₹130150₹106500
पलानी₹141980₹130150₹106500
अरियालूर₹141980₹130150₹106500
मोहाली₹142130₹130300₹106640
परमाकुदी₹141980₹130150₹106500
पेरम्बलूर₹141980₹130150₹106500
जयनकोंडम₹141980₹130150₹106500
कोडईकनाल₹141980₹130150₹106500
ऊटी₹141980₹130150₹106500
रामेश्वरम₹141980₹130150₹106500
शिवगंगा₹141980₹130150₹106500
तिरुवरुर₹141980₹130150₹106500
त्रिशूर₹141980₹130150₹106490
पांडिचेरी₹141980₹130150₹106500
चित्रदुर्ग₹141980₹130150₹106490
गडग₹141980₹130150₹106490
बागलकोट₹141980₹130150₹106490
मंड्या₹141980₹130150₹106490
भद्रावती₹141980₹130150₹106490
कोलार₹141980₹130150₹106490
तुमकुर₹141980₹130150₹106490
कोल्लम₹141980₹130150₹106490
अलाप्पुझा₹141980₹130150₹106490
कोट्टायम₹141980₹130150₹106490
पलक्कड़₹141980₹130150₹106490
मलप्पुरम₹141980₹130150₹106490
कोझिकोड₹141980₹130150₹106490
कन्नूर₹141980₹130150₹106490
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव (12 नवंबर 2026)

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। दिवाली की छुट्टियों के कारण कारोबार सुस्त रहने से सोना 800 रुपये टूटकर 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार के कारोबारी सत्र में 1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को इसकी कीमत 800 रुपये घटकर 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,047.71 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 1,41,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,025 रुपये यानी 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,41,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मंगलवार को यह कॉन्ट्रैक्ट 1,40,525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजारों में न्यूयॉर्क के कॉमेक्स में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव 34 डॉलर यानी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,064.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषाा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिवाली की छुट्टियों के दौरान घरेलू कारोबार सुस्त रहने और कई स्थानीय बाजार बंद होने के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि लगातार बनी महंगाई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त मौद्रिक रुख के संकेतों से कीमती धातुओं का परिदृश्य अनिश्चित बना हुआ है। इससे डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड पर प्रतिफल ऊंचा रह सकता है, जिससे सोने की कीमतों में तेजी की संभावनाएं सीमित होंगी।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि पिछले कारोबारी सत्र में तेज गिरावट के बाद हाजिर सोना 4,051 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर होने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक घटनाक्रम भी बाजार के केंद्र में रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कि संघर्ष अब खत्म हो चुका है, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध प्रभावी रूप से समाप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की संभावनाएं बढ़ी हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article