अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी चमकेगी किस्मत?

आज का राशिफल 12 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल जानें। किसे मिलेगी नौकरी में सफलता, किसकी चमकेगी किस्मत और किन राशियों को रहना होगा सावधान? जानें शुभ रंग, अंक और उपाय।

Image

गुरुवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: आज का दिन ग्रहों की चाल के लिहाज से कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। किसी राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में सफलता मिल सकती है, तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य, पारिवारिक रिश्तों और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि राहु कुंभ और शनि मीन राशि में विराजमान हैं।

गुरु सिंह राशि में तथा सूर्य और बुध तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र कन्या राशि में स्थित हैं। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन धार्मिक कार्यों के लिए विशेष माना जा रहा है। आज भगवान विष्णु की पूजा, विष्णुसहस्रनाम का पाठ और अन्न दान करना शुभ रहेगा। आइए जानते हैं ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, क्या है आपका शुभ रंग, शुभ अंक और भाग्य प्रतिशत।

आज का राशिफल: 12 राशियों का भविष्यफल

1. मेष राशि (Aries)

आज का दिन बिजनेस के लिहाज से सफलता देने वाला रहेगा। राहु एकादश भाव में और गुरु पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। हालांकि, चंद्रमा का अष्टम भाव में होना स्वास्थ्य के मामले में कुछ परेशानी दे सकता है। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऑफिस में विवादों से दूर रहें। नौकरी में किसी काम को कल पर टालने की गलती न करें। समय पर काम पूरा करना जरूरी होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें।

शुभ रंग: लाल और सफेद।

शुभ अंक: 04 और 07।

भाग्य प्रतिशत: 75%

2. वृषभ राशि (Taurus)

आज छात्रों के लिए करियर में सफलता के अच्छे अवसर बन सकते हैं। कारोबार में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। हालांकि, चंद्रमा का सप्तम भाव में गोचर स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में थोड़ा सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। अत्यधिक तनाव और काम के बोझ से बचें। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: हरा और बैंगनी।

शुभ अंक: 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 75%

3. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नौकरी और कारोबार में अच्छी खबर लेकर आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन या पद परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा होने से राहत मिलेगी। कारोबार से जुड़े जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में गुरु का गोचर शुभ परिणाम देगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। हालांकि, गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

आज का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और अन्न दान करें।

शुभ रंग: बैंगनी और हरा।

शुभ अंक: 01 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 65%

4. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन विद्यार्थियों के लिहाज से अच्छा रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। शनि का नवम भाव में गोचर भाग्य का साथ दिला सकता है। हालांकि, राहु के प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कारोबार में मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम जीवन में सुखद स्थिति बनी रहेगी।

आज का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और तिल-गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी।

शुभ अंक: 04 और 07।

भाग्य प्रतिशत: 60%

5. सिंह राशि (Leo)

आज सिंह राशि वालों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के संकेत हैं। गुरु का आपकी राशि में गोचर आध्यात्मिक उन्नति और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। मित्रों और बड़े भाई का सहयोग आर्थिक मामलों में फायदेमंद साबित हो सकता है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा समय है।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी।

शुभ अंक: 02 और 03।

भाग्य प्रतिशत: 60%

6. कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। चंद्रमा का तृतीय भाव में गोचर आय के नए स्रोत बनाने में मदद कर सकता है। बैंकिंग और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने के संकेत हैं। सूर्य से संबंधित वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा।

आज का उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। गुड़ और मसूर का दान करें।

शुभ रंग: बैंगनी और नारंगी।

शुभ अंक: 01 और 02।

भाग्य प्रतिशत: 80%

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई संभावनाएं लेकर आया है। खासकर विद्यार्थियों को करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सूर्य और बुध का शुभ प्रभाव कारोबार में सफलता दिला सकता है। नौकरी करने वालों को भी लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। धार्मिक सत्संग में शामिल होने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में छोटी यात्रा का योग बन सकता है। हालांकि, गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

आज का उपाय: अरण्यकांड का पाठ करें। भगवान विष्णु की पूजा करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और पीला।

शुभ अंक: 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 75%

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज वृश्चिक राशि वालों के लिए नौकरी और कारोबार में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल का प्रभाव जमीन या मकान खरीदने की योजना को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को कर्क और मीन राशि के मित्रों का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी सकारात्मक स्थिति रहेगी।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। अन्न और लाल वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी।

शुभ अंक: 01 और 02।

भाग्य प्रतिशत: 70%

9. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और पारिवारिक जीवन के लिहाज से अच्छा रहेगा। सूर्य का प्रभाव पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत दे रहा है। बुध आर्थिक प्रगति में मदद कर सकते हैं। नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। हालांकि, चंद्रमा के द्वादश भाव में होने से स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर सावधानी बरतें। माता-पिता का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और पीले वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल।

शुभ अंक: 02 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 65%

10. मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज नौकरी और कारोबार में सफलता के योग हैं। चंद्रमा का एकादश भाव में गोचर आर्थिक लाभ और नए अवसर दिला सकता है। आईटी और बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी, लेकिन युवाओं को भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचना चाहिए। अधिक काम का बोझ लेने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

आज का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और नीले वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और हरा।

शुभ अंक: 05 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 75%

11. कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नौकरी और कारोबार में नए अवसर लेकर आ सकता है। गुरु का सप्तम भाव में गोचर साझेदारी के कामों में लाभ दे सकता है। आईटी, बैंकिंग और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन की खबर मिल सकती है। कारोबार में नए संपर्क बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम जीवन में विवाह की योजना आगे बढ़ सकती है। हालांकि, किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें।

आज का उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और बैंगनी।

शुभ अंक: 01 और 03।

भाग्य प्रतिशत: 60%

12. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज कारोबार में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि, नौकरी और व्यवसाय से जुड़े मामलों में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव आएंगे। विद्यार्थियों को अपने करियर की दिशा तय करने में सफलता मिल सकती है। शनि का आपकी राशि में गोचर स्वास्थ्य और जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क रहने का संकेत देता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सूर्य और बुध का प्रभाव अनुकूल रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन में भावनात्मक तनाव से बचने की कोशिश करें।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला।

शुभ अंक: 01 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 70%

आज का विशेष धार्मिक उपाय

आज गुरुवार और कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज भगवान विष्णु की पूजा करना और विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ फलदायी माना जाता है। जरूरतमंद लोगों को अन्न दान करें। भगवान कृष्ण के नामों का संकीर्तन करें। माता-पिता और बड़े भाई का आशीर्वाद लें। प्रदोष काल में शिव मंदिर जाकर दीपदान करें। आर्थिक समृद्धि के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। स्वास्थ्य सुख की कामना से हनुमान बाहुक का पाठ करें। गुड़, मसूर और अनार जैसी वस्तुओं का दान करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article