वायरल न्यूज़

Optical Illusion: साफ-साफ नजर आ रहा जिराफ, लेकिन घंटों देखने के बाद भी बड़े-बड़े तुर्रम खां को नहीं आया नजर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 29, 2023, 06:11 PM IST

Optical Illusion Picture: इस ऑप्टिकल इल्यूजन में दिए गए जिराफ को खोजने में मात्र 2 परसेंट लोग ही सफल हो पाए हैं। वहीं 98 परसेंट लोग जिराफ ढूंढने में फेल हो गए हैं। इस तस्वीर के जरिए आप अपनी तर्कशक्ति और बुद्धिमता को माप सकते हैं।

Image

फोटो साभार- ट्विटर

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर आई सामने
  • तर्कशक्ति को मापने वाला ऑप्टिकल इल्यूजन
  • जंगल की तस्वीर में ढूंढना है विशाल जिराफ

Optical Illusion Picture: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की तस्वीरें आ ही जाती है। ये तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिनकी मदद से लोगों की दिमागी कसरत की जाती है। ऑप्टिकल इल्यूजन की कुछ तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजना होता है, वहीं कुछ तस्वीरों में गलतियों को ढूंढना होता है। इस तस्वीर में भी कुछ ऐसा ही है। इस तस्वीर के जरिए आप अपनी तर्कशक्ति और बुद्धिमता को माप सकते हैं। यह तस्वीर एक जंगल की है।

जंगल के स्केच में ढूंढना है जिराफ

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि जंगल का स्केच बना हुआ है। इस जंगल में कई सारे जानवर खड़े नजर आ रहे हैं। आपको इन जानवरों के बीच में छिपा एक जिराफ ढूंढकर निकालना है। बता दें कि सिर्फ उच्च बुद्धि वाले लोग ही इस ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपे जिराफ को जल्दी से ढूंढ पाएंगे। अगर आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन को हल कर लेंगे तो आप तीव्र बुद्धि वाले इंसाने माने जाएंगे। इसके साथ ही आप अपने अवलोकन कौशल का परीक्षण भी कर पाएंगे।

घंटों देखने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा जिराफ

आपको इस ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने के लिए 20 सेकंड का समय दिया जा रहा है। बता दें कि कई लोग ऐसे हैं, जो घंटों तक इस तस्वीर को देखने के बाद भी तस्वीर में छिपे जिराफ को खोजने में फेल साबित हुए हैं। इस ऑप्टिकल इल्यूजन में दिए गए जिराफ को खोजने में मात्र 2 परसेंट लोग ही सफल हो पाए हैं। वहीं 98 परसेंट लोग जिराफ ढूंढने में फेल हो गए हैं। आप चाहें तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी यह तस्वीर भेज सकते हैं। इससे आप उनकी नजरों को परख सकते हैं।

optical illusion result

यहां देखिए विशाल जिराफ (ट्विटर)

क्या आपको अब तक तस्वीर में जिराफ नजर आया है। अगर आपको अभी तक जिराफ दिखाई नहीं दिया है तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में लाल घेरे में आप जिराफ को आसानी से देख सकते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article