वायरल न्यूज़

Optical Illusion: लेना है तो ले लीजिए आधा घंटा, अगर फिर भी 4 की भीड़ में ढूंढ लिए 8 तो कहलाएंगे नजरों के बादशाह

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 22, 2023, 10:22 PM IST

Optical Illusion: कई यूजर्स ऐसे हैं, जो इस चैलेंज को सॉल्व करने तो आए, लेकिन काफी देर तक देखने के बाद भी उन्हें 8 नजर नहीं आया। अगर आप खुद को चील की नजर वाला शख्स समझते हैं तो जल्द से जल्द 8 ढूंढकर चैलेंज को पूरा कीजिए। आधे घंंटे में 8 ढूंढकर नजरों के बादशाह बन जाइए।

Image

तस्वीर साभार- ट्विटर

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन का नया चैलेंज
  • 4 की भीड़ में ढूंढना है 8
  • आधे घंटे में पूरा करना है चैलेंज

Optical Illusion: इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें (Optical Viral Picture) काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion) को हल करने में बड़े-बड़े बुद्धिमानों की हालत खराब हो जाती हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें ऑप्टिकर इल्यूजन चैलेंज को सॉल्व करने में खूब मजा आता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही चैलेंज लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको 4 अंकों की भरमार नजर आ रही होगी।

8 को ढूंढकर पूरा कीजिए चैलेंज

4 अंकों के बीच में कहीं न कहीं 8 छिपा है। आपको बस इसी 8 को ढूंढकर चैलेंज पूरा करना है। बता दें कि 8 सामने ही लिखा हुआ है, लेकिन बड़े-बड़े नजर के बादशाहों को यह दिखाई नहीं दे रहा है। अगर आप खुद को चील की नजर वाला शख्स समझते हैं तो जल्द से जल्द 8 ढूंढकर चैलेंज को पूरा कीजिए। कई यूजर्स ऐसे हैं, जो इस चैलेंज को सॉल्व करने तो आए, लेकिन काफी देर तक देखने के बाद भी उन्हें 8 नजर नहीं आया। इस तस्वीर में से 8 ढूंढने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए हैं।

चैलेंज पूरा करने के लिए आधे घंटे का समय

ऑप्टिकल इल्यूजन की यह तस्वीर लोगों के नजरों की परीक्षा ले रही है। हमने इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आधे घंंटे का समय रखा है। आप अपनी घड़ी में आधे घंटे का टाइमर सेट कर लीजिए और 8 ढूंढकर नजरों के बादशाह बन जाइए। अगर आपको लगता है कि आपकी नजर इतनी तीव्र नहीं है, तो आप अपने किसी दोस्त की भी मदद ले सकते हैं। हालांकि, आपको आधे घंटे के भीतर ही इस चैलेंज को पूरा करना है। बता दें कि इस चैलेंज को पूरा करने में ज्यादातर लोग फेल हो गए।

optical illusion result

यहां मिलेगा 8 (फोटो साभार- ट्विटर)

मिल गया न जवाब

अगर आपको अब तक कामयाबी नहीं मिली है तो हम आपकी मदद करते हैं। हमने जो तस्वीर डाली है, उसमें आप लाल घेरे में आसानी से 8 देख सकते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article