Brain Test Challenge: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर खूब हंसी आती है। मगर कई बार आंखें नम भी होती हैं। मगर इन सबसे इतर अभी एक ऐसी तस्वीर के साथ हाजिर हैं जिसे हल करना बेहद मुश्किल होने वाला है। वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी है। इसमें आपको हर तरफ बादशाह लिखा हुआ नजर आएगा। यानी तस्वीर में हर एक जगह सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है।
बादशाह की भीड़ में शहंशाह
मगर जानते हैं बादशाह लिखी हुई इस तस्वीर में एक जगह शहंशाह भी चुपचाप बैठे हैं। आज आपको उन्हीं शहंशाह को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। आपको बताना है आखिर बादशाह की भीड़ में शहंशाह कहां है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा।
अगर इतने समय में जवाब खोज निकाला तो आपको सुपर जीनियस मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह अभी तक जवाब नहीं खोज पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं पता चलने वाला है।
यहां देखें जवाब

यहां देखिए जवाब।
देख लिया ना बादशाह की भीड़ में शहंशाह ऐसी जगह बैठे थे जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। सिर्फ बाज जैसी ही नजर ही उन्हें खोज पाई होंगी।
