वायरल न्यूज़

Optical Illusion: बूढ़े दादा-दादी की इस तस्वीर में छिपे हैं पांच चेहरे, अर्जुन जैसी पर्सनालिटी ही खोज पाएगी अंतर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 20, 2024, 11:55 AM IST

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक बूढ़े दादा-दादी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में पांच चेहरे छिपे हुए हैं, जिन्हें ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

Image

तस्वीर में छिपा है पांच चेहरा (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • बेहद खतरनाक है ये तस्वीर
  • तस्वीर में छिपा है पांच चेहरा
  • ढूंढने के लिए मिला 25 सेकंड

Optical Illusion Brain Test: इन दिनों हर जगह ऑप्टिकल इल्यूजन का बोलबाला दिख रहा है, चाहे वो ट्विटर हो या फिर फेसबुक। इन सभी सोशल नेटवर्किंग साइट पर आपको ऑप्टिकल की कई सारी तस्वीरें देखने को मिल जाएगी, जिसे सॉल्व करने का चैलेंज दिया जाता है। ऐसी तस्वीरों को देखते ही दिमाग का दही भी हो जाता है। ऐसे में अगर आपके अंदर ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों को सॉल्व करने का कीड़ा हैं तो आप इसे सॉल्व करने चैलेंज लेकर दिखाइए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको बूढ़े दादा-दादी दिखाई दे रहे होंगे, जिसमें 5 चेहरे छिपे हुए हैं। इन्हें ढूंढने के लिए 25 सेकंड में पूरा करना है। काफी लोग इसे ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अधिकतर लोगों को सिर्फ हार का ही सामना करना पड़ रहा है। कहा जा रहा है कि अब तक महज 2 प्रतिशत लोग ही इसे खोजने में सफल हो पाए हैं। ऐसे में क्या आप इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा पाएंगे? अगर आप इसे सॉल्व कर लेते हैं तो आपकी पर्सनालिटी अर्जुन जैसी मानी जाएगी।

Optical Illusion Eye Test Solution

बूढ़े दादा-दादी की इस तस्वीर में छिपा है तीन चेहरा

बूढ़े दादा-दादी की इस तस्वीर में छिपा है पांच चेहरा

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में से पांच चेहरे छिपे हुए हैं, जिसे सॉल्व करने में अब तक 98 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं। ऐसे में अगर आपने इसे सॉल्व कर लिया है तो हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन आप काफी देर से मेहनत कर रहे हैं और अपनी आंखों को थका रहे हैं और फिर भी पांच अंतर नहीं मिल रहा है तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर में बने नीले रंग के सर्कल को देखिए, यहां आपको तीन चेहरे नजर आएंगे।

Optical Illusion Eye Test Solution

बूढ़े दादा-दादी की तस्वीर

वहीं, दूसरी तस्वीर में जब आप देखेंगे तो आपको साफतौर पर बूढ़े दादा-दादी दिख जाएंगे। ऐसे में कुल चेहरों को मिलाकर देखा जाए तो आपको पांच चेहरे मिल जाएंगे। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें जरूर बताएं?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article