वायरल न्यूज़

Optical Illusion: खुद की नजरों पर है भरोसा तो ढूंढकर दिखाइए 'ब्लैक पैंथर', कहलाएंगे 'बादशाह'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 22, 2023, 08:24 AM IST

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक 'ब्लैक पैंथर' छिपा हुआ है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए भी 12 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

आखिर कहां छिपा है 'ब्लैक पैंथर'?

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर से 'ब्लैक पैंथर' ढूंढने का चैलेंज
  • ढूंढने के लिए मात्र 12 सेकंड का समय

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर हर कुछ न कुछ हर रोज वायरल होता रहता है। ऐसे में इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपका सिर चकराने वाला है। यह एक ऐसा पजल है, जिसे सॉल्व करते-करते पसीने छूट जाएंगे लेकिन यह आपसे सॉल्व नहीं हो पाएगी। अब तक 97% लोग अपने हाथ खड़े कर चुके हैं और खुद की हार को मान चुके हैं लेकिन देखने वाली बात यह है कि आप उन लोगों में से एक है या नहीं, जो इतिहास रच सकें। ऐसे में अगर आपने इस तस्वीर की गुत्थी को सुलझा ली, तो आप 'बादशाह' कहलाएंगे।

अभी तक देखा जाए तो इस पजल को सॉल्व करने के लिए जितने लोग भी आगे आए हैं, लगभग उन सभी के पसीने छूट चुके हैं। लेकिन अगर आप खुद को 'तुर्रम खां' मानते हैं और दिमाग आपका तेज है तो आप आसानी से इस तस्वीर की गुत्थी को सुलझा देंगे। बता दें, तस्वीर में 'ब्लैक पैंथर' ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसके लिए महज 12 सेकंड का समय दिया गया है। ऐसे में अगर आप खुद को 'सुपरमैन' मानते हैं तो इस चैलेंज को स्वीकार कर छिपा हुआ 'ब्लैक पैंथर' ढूंढकर दिखाइए।

Optical Illusion Photo

ये रहा 'ब्लैक पैंथर'

आखिर कहां छिपा है 'ब्लैक पैंथर'?

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर से अगर आपने 'ब्लैक पैंथर' ढूंढ लिया हो तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं। लेकिन अगर अब भी आप इस पजल की गुत्थी सुलझाने में नाकाम रहे हैं, तो आप चाहे तो एकाक बार और ट्राई मार सकते हैं, शायद इस बार आपको 'ब्लैक पैंथर' दिख जाए और अगर इस बार भी नहीं दिखा तो कोई बात नहीं। हम आपको अब ज्यादा परेशान नहीं करेंगे। ऊपर तस्वीर में दिए गए लाल सर्कल को देखिए, वहां आप 'ब्लैक पैंथर' को देख पाएंगे। ऐसे में अगर आपको अपने दोस्तों या रिश्तेदारों का भी माइंड टेस्ट करने का मन कर रहा है तो आप यह तस्वीर (आर्टिकल) उनके साथ साझा कर सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article