वायरल न्यूज़

Optical Illusion: 1 से 52 की गिनती में गायब है एक संख्या, मगर दस मिनट में भी नहीं ढूंढ पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 18, 2025, 11:21 AM IST

Optical Illusion: दिमाग घुमा देने वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है। तस्वीर में एक से 52 तक की गिनती नजर आती है, मगर इसमें एक नंबर गायब है। आज आपको उसी नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है।

Image

दिमाग घुमा देने वाले इस चैलेंज को पूरा करना आसान नहीं है।

Optical Illusion: सोशल मीडिया की दुनिया अपने आप में बेहद मजेदार है। यहां हर रोज ऐसे नजारे दिखाई देते हैं जो खूब हंसाते हैं। कई बार तो आंखों पर भरोसा करना मुश्किल होता है कि ऐसा नजारा भी कभी देखने को मिल सकता है। मगर इन सबसे इतर दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन या फिर दिमाग का धोखा कहा जाता है। ब्रेन टेस्ट वाली इन तस्वीरों में कुछ खास ऑब्जेक्ट या नंबर खोजने का चैलेंज दिया जाता है।

तस्वीर में गायब है एक खास नंबर

आज हम एक बार फिर ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। वायरल तस्वीर को हल करने में खूब मजा आने वाला है। मगर इसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। सामने आई तस्वीर में गणित के नंबर दिखाई देते हैं। इसमें एक से लेकर 52 तक की गिनती नजर आती है। मगर इसी नंबर की भीड़ में एक खास गायब है।

क्या पात लगा पाए जवाब?

मजेदार है कि बहुत कोशिश के बाद भी कोई उस खास नंबर को खोज नहीं पा रहा है। क्या आपमें दम है जो उस खास नंबर को खोजकर दिखा सकें। अगर हिम्मत है तो दस मिनट के भीतर उस गायब हुए नंबर को बता दीजिए। अगर जवाब बता दिया तो सुपर जीनियस से भी ऊपर मान लेंगे। हालांकि अभी तक जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो यहीं आपको सवाल का जवाब भी मिलेगा। दरअसल 1 से 52 तक की गिनती में 32 नंबर अपनी जगह पर नहीं है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article