वायरल न्यूज़

Optical Illusion: 7 नहीं पूरे 17 सेकंड लीजिए, अगर तस्वीर में से ढूंढ पाए 0 नंबर तो कहलाएंगे बादशाहों का बादशाह

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 22, 2023, 12:28 PM IST

Optical Illusion Picture: ऑप्टिकल इल्यूजन की जो तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, इसमें अंग्रेजी के अक्षर ओ (O) के बीच में कहीं न कहीं गणित का अंक जीरो (0) छिपकर बैठना है। आपको 17 सेकंड के भीतर इस ओ को ढूंढकर निकालना है। इस काम में बड़े-बड़े सूरमा फेल हो गए।

Image

फोटो साभार- ट्विटर

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की एक और तस्वीर
  • तस्वीर में अंग्रेजी के अक्षर O की लगी है भीड़
  • O की भीड़ से ढूंढना है गणित का अंक 0

Optical Illusion in Hindi: ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें लोगों के मस्तिष्क कौशल का परीक्षण करती हैं। आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की एक मजेदार तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको अंग्रेजी के अक्षर ओ (O) के बीच में गणित का अंक जीरो (0) चुनना है। इससे पहले हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की जो तस्वीरें लाते रहें हैं, वह काफी आसान होती थीं, हालांकि यह तस्वीर थोड़ी कंफ्यूजिंग है। दरअसल, ओ और जीरो दोनों ही एक ही तरह से दिखते हैं। इस कारण लोगों को ओ की भीड़ में जीरो ढूंढने में काफी कंफ्यूजन हो रहा है।

ओ के बीच में छिपा है जीरो

अगर आप खुद को होशियार समझते हैं और नजर का तेज मानते हैं तो इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और 0 नंबर का पता लगाइए। बता दें कि कई लोगों को संख्या पहेली हल करने में बहुत मजा आता है और ऐसी पहेली उन्हें बड़ी रोचक लगती है। वहीं कई लोग खुद को तुर्रम खां तो समझते हैं, लेकिन संख्या पहेली हल करने में उनकी नानी याद आ जाती है। इस तस्वीर में पंक्तियों और स्तंभों में अंग्रेजी के अक्षर O की भरमार है। O अक्षरों के बीच में ही एक जीरो (0) छिपा हुआ है।

आपके पास है 17 सेकंड का समय

तस्वीर में से जीरो खोजने के लिए वैसे तो 7 सेकंड ही काफी है, लेकिन हम आपको 17 सेकंड देते हैं। अगर आप 17 सेकंड में जीरो खोज लेते हैं तो आप बादशाहों के बादशाह कहे जाएंगे। इसके साथ ही आप जीनियस की श्रेणी में भी शामिल हो जाएंगे। बता दें कि इस पहेली को हल करने के लिए आपकी एकाग्रता बड़ी जरूरी है। आपको बड़े ही ध्यान से तस्वीर में से जीरो खोजकर निकालना है। इससे आपके अवलोकन कौशल में भी सुधार आएगा। अगर आप अभी तक इस पहेली को हल करने में कामयाब नहीं हो पाए हैं तो बिल्कुल भी निराश मत होइए। हमने नीचे एक और तस्वीर डाली है। आप उसमें लाल घेरे में आसानी से ओ की भीड़ में जीरो को देख सकते हैं।

optical illusion result

फोटो साभार-ट्विटर

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article