वायरल न्यूज़

Viral Video: लंदन में छाया कोलकाता वाला झालमुड़ी, अंग्रेज ने देसी तड़का लगाकर विदेशियों को बनाया भारतीय फूड का दीवाना

Viral Video: सोशल मीडिया पर लंदन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी शख्स झालमुड़ी बेचते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर भारतीय भी दीवाना हो गए।

Image

लंदन में छाया कोलकाता वाला झालमुड़ी (तस्वीर साभार- @explorewithrehans)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कई अनोखे वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। इसी कड़ी में लंदन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर भारतीय का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

भारत में झालमुड़ी (Jhalmuri Viral Video) को काफी पसंद किया जाता है। खासकर, कोलकाता और उत्तर भारत के कुछ राज्यों में तो लोग झालमुड़ी के दीवाने हैं। हाला ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोलाकात में झालमुड़ी का लुत्फ उठा रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब लंदन में झालमुड़ी बेचने का एक वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। हालांकि,सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साल 2024 में शेयर किया गया था। लेकिन, एक बार फिर यह वीडियो चर्चा में है। दरअसल, इस वीडियो में एक विदेशी शख्स लंदन में भारतीय झालमुड़ी बेच रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि वो देसी स्टाइल में झालमुड़ी बनाकर लोगों को बेच रहा है। देखें वीडियो...

विदेशी धरती पर देसी स्वाद

वीडियो देखकर आप भी जरूर इसका फैन हो गए होंगे। सोच रहे होंगे कि विदेशी भी भारतीय फूड का दीवान हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'explorewithrehans' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडिय को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि विदेशी धरती पर देसी स्वाद। कुछ का कहना है कि अंग्रेज ने तो गर्दा उड़ा दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article