वायरल न्यूज़

Viral Video: नागिन धुन पर शख्स ने किया दुनिया का सबसे हाहाकारी डांस, देख का दंग रह गया इंटरनेट

Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस का एक वीडियो धमाल मचा रहा है, जिसमें एक शख्स ने डांस से ऐसा गर्दा उड़ाया, जिसे देखकर आपकी बोलती भी बंद हो जाएगी। आलम ये है कि इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

चाचा ने डांस से गर्दा उड़ाया (तस्वीर साभार- @aniket__star_12)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक हैरतअंगेज वीडियो (Trending Video) घूमते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। जबकि, कुछ वीडियो पर लोग भी झूमने लगते हैं। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सकते में आ जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने नागिन धुन पर ऐसा डांस किया, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। आलम ये है कि इस डांस वीडियो (Dance Video) को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

आप सबने आज तक डांस के कई वीडियो देखे होंगे। इतना ही नहीं कई लोगों में डांस को लेकर काफी क्रेज भी होगा। कुछ लोग तो मौका पाते ही जमकर डांस करने लगते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा जलवा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं डीजे पर नागिन धुन बज रहा है। नागिन धुन सुनते ही एक शख्स आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है और फिर धमाल मचाना शुरू कर देता है। जिस अंदाज में शख्स डांस करता है, उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। आप भी देखें डांस वीडियो...

चाचा का हाहाकारी डांस

डांस वीडियो देखकर आपका भी झूमने का मन कर रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार डांस वीडियो को 'aniket__star_12' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। हाहाकारी डांस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि चाचा ने तो गदर काट दिया। कुछ का कहना है कि भाई डांस देखकर दिन बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article