वायरल न्यूज़

Video: घर जाते-जाते भी नहीं मिला आराम! सिग्नल पर रुका तो लैपटॉप खोलकर शुरू कर दिया काम

ट्रैफिक जाम के बीच बाइक पर लैपटॉप खोलकर काम करते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग कॉर्पोरेट लाइफ और वर्क-लाइफ बैलेंस पर अपनी राय दे रहे हैं।

Image

ट्रैफिक में लैपटॉप खोलकर काम करते दिखा शख्स (X/@SaffronChargers)

आज के समय में सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो (Video) वायरल होता है। कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, कुछ हैरान कर देते हैं और कुछ ऐसे होते हैं जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ट्रैफिक जाम के बीच भी ऑफिस का काम करता नजर आता है। वीडियो देखने के बाद लोग कॉर्पोरेट लाइफ और वर्क-लाइफ बैलेंस पर चर्चा कर रहे हैं।

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि सड़क पर भारी ट्रैफिक लगा हुआ है। सभी गाड़ियां सिग्नल पर रुकी हुई हैं। इसी दौरान पास से गुजर रही एक बस में बैठे व्यक्ति की नजर एक बाइक सवार पर पड़ती है। बाइक पर बैठे शख्स ने अपने बैग को बाइक की टंकी पर रखा हुआ है। बैग के ऊपर उसने अपना लैपटॉप खोल रखा है और पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। ट्रैफिक में कुछ मिनट का इंतजार भी उसने आराम करने में नहीं, बल्कि ऑफिस का काम पूरा करने में लगाया। यही नजारा लोगों का ध्यान खींच रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

यह वायरल वीडियो सोशल साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर @SaffronChargers नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ लिखा गया कि सिग्नल पर पांच मिनट का ट्रैफिक जाम था और इस दौरान भी शख्स ने लैपटॉप निकालकर काम शुरू कर दिया। पोस्ट में यह भी कहा गया कि अगर वह घर जाते समय भी काम कर रहा है, तो शायद घर पहुंचने के बाद भी उसे काम करना पड़ेगा। इसी वजह से लोग धीरे-धीरे मशीन बनते जा रहे हैं।

वीडियो पर कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मेरी भी रोज यही कहानी है।" दूसरे ने कहा, "टेक्नोलॉजी ने काम आसान जरूर किया, लेकिन इंसान का खाली समय भी छीन लिया है।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "ऑफिस के 8 घंटे में आधा समय मीटिंग में निकल जाता होगा, इसलिए सड़क पर काम करना पड़ रहा है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article