वायरल न्यूज़

'Made in China?' मुंबई के बुजुर्ग का सवाल सुन सिंगापुर का टूरिस्ट भी मुस्कुरा दिया, Video हुआ वायरल

मुंबई में एक बुजुर्ग ने सिंगापुर के टूरिस्ट से मजाकिया अंदाज में पूछा, "Made in China?" टूरिस्ट के जवाब और दोनों की प्यारी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

भारतीय अंकल और सिंगापुर के टूरिस्ट का वीडियो हुआ वायरल (X/@Insafian__)

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल (Video Viral) होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो अपनी सादगी और मासूमियत की वजह से लोगों का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में मुंबई के एक बुजुर्ग और सिंगापुर से आए एक टूरिस्ट के बीच हुई छोटी-सी बातचीत लोगों को खूब पसंद आ रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

विदेशी टूरिस्ट से पूछ लिया ऐसा सवाल कि वीडियो हो गया वायरल

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि सिंगापुर का एक पर्यटक मुंबई की एक दुकान पर बैठकर नूडल्स खा रहा होता है। उसके ठीक बगल में एक बुजुर्ग व्यक्ति आराम से चाय पी रहे होते हैं। तभी अचानक बुजुर्ग उस विदेशी टूरिस्ट की तरफ देखते हैं और मुस्कुराते हुए सिर्फ दो शब्द पूछते हैं, "Made in China?" यह सवाल सुनकर टूरिस्ट भी मुस्कुरा देता है और बड़े ही सहज अंदाज में जवाब देता है, "No, Singaporean." इसके बाद दोनों बिना किसी और बातचीत के फिर से अपने-अपने खाने और चाय में व्यस्त हो जाते हैं। यही छोटा-सा पल सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

2 शब्दों की बातचीत ने जीत लिया लोगों का दिल

वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद हजारों लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स का कहना है कि बातचीत भले ही सिर्फ दो शब्दों की थी, लेकिन उसमें अपनापन साफ दिखाई दे रही थी। कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि आजकल तो सच में "सब कुछ मेड इन चाइना" ही होता है, इसलिए बुजुर्ग का सवाल भी दिलचस्प था। कई यूजर्स ने यह भी कहा कि इस वीडियो की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां भाषा कोई रुकावट नहीं बनी। दोनों अलग-अलग देशों से थे, लेकिन फिर भी बिना किसी परेशानी के एक-दूसरे की बात समझ गए और मुस्कुराकर जवाब दिया। हालांकि, यह वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिर भी यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article