वायरल न्यूज़

भारतीय शख्स की यह Viral Reel नॉर्वे स्टार फुटबॉलर हालैंड तक पहुंची, कमेंट के बाद शुरू हुई 20 किलो वजन घटाने की जर्नी

भारतीय कंटेंट क्रिएटर साहिल गुप्ता की वायरल इंस्टाग्राम रील पर फुटबॉल स्टार एर्लिंग हालैंड ने कमेंट कर सबको चौंका दिया। हालैंड के जवाब के बाद साहिल ने 3 महीने में 20 किलो वजन घटाने का सफर शुरू कर दिया है।

Image

हालैंड के कमेंट के बाद कंटेंट क्रिएटर ने शुरू की अपनी वेट लॉस जर्नी (Instagram/@sahilgptgo)

सोशल मीडिया पर कभी-कभी एक छोटी-सी पोस्ट भी किसी की जिंदगी बदल देती है। ऐसा ही कुछ भारतीय कंटेंट क्रिएटर साहिल गुप्ता के साथ हुआ। उन्होंने मजाक-मजाक में एक ऐसा वादा किया, जो सच साबित हो गया। उनकी रील पर दुनिया के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी एर्लिंग हालैंड ने खुद कमेंट कर दिया। अब साहिल ने अपने वादे के मुताबिक वजन घटाने की शुरुआत भी कर दी है।

कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया वीडियो

साहिल ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील शेयर की थी। इस वीडियो (Video) में वह एर्लिंग हालैंड की मशहूर "साइबॉर्ग वॉक" की नकल करते नजर आए। यह स्टाइल फीफा विश्व कप 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वीडियो में साहिल हालैंड के लाइफ-साइज पोस्टर की तरफ उसी अंदाज में चलते दिखाई दिए।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

हालैंड के कमेंट के बाद शख्स ने बड़ा फिटनेस चैलेंज लेने का किया वादा

वायरल रील (Viral Reel) के कैप्शन में साहिल ने लिखा, "हालैंड, अगर तुम इस रील पर कमेंट करोगे तो मैं अगले 3 महीनों में 20 किलो वजन कम करके दिखाऊंगा।" शायद उन्हें भी उम्मीद नहीं थी कि यह बात सच हो जाएगी। साहिल की यह रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। वीडियो को 12 मिलियन यानी 1.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। लाखों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया। आखिरकार यह वीडियो एर्लिंग हालैंड तक भी पहुंच गया।

हालैंड ने खुद वीडियो पर किया कमेंट

हालैंड ने रील पर कमेंट करते हुए सिर्फ चार शब्द लिखे, "Starting from now" यानी "अभी से शुरू करो।" फुटबॉल स्टार का यह जवाब देखते ही साहिल खुशी से झूम उठे। उन्होंने तुरंत अपने फॉलोअर्स का धन्यवाद किया और कहा कि यह सब उनके प्यार और सपोर्ट की वजह से संभव हुआ।

Erling Haland comment

एर्लिंग हालैंड ने शख्स के इस रील पर किया कमेंट (Instagram/@sahilgptgo)

अब शुरू हुई 20 किलो वजन घटाने की चुनौती

साहिल ने एक नई पोस्ट में लिखा कि अब वह अपनी फिटनेस जर्नी शुरू कर रहे हैं। अगले तीन महीनों तक वह हर शुक्रवार अपनी प्रोग्रेस की वीडियो शेयर करेंगे ताकि लोग उनकी मेहनत को देख सकें। उन्होंने अपने फॉलोअर्स से यह भी पूछा कि वजन कम करने के लिए उन्हें क्या-क्या करना चाहिए। हालैंड के कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी साहिल का खूब हौसला बढ़ाया। किसी ने लिखा, "अब वादा पूरा करने का समय आ गया है।" वहीं एक यूजर ने कहा, "हार मत मानना, पूरी दुनिया अब तुम्हें देख रही है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article