वायरल न्यूज़

पाकिस्तान पहुंचा न्यूजीलैंड का शख्स, दिखाई हिन्दू मंदिरों की असली हालत,वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: ट्रैवल व्लॉगर कार्ल रॉक ने हाल ही में पाकिस्तान में स्थित ऐतिहासिक और प्राचीन हिंदू मंदिरों की अपनी यात्रा का अनुभव साझा किया है। उन्होंने प्रसिद्ध कटास राज मंदिर, इस्लामाबाद के पास राम मंदिर और मीरपुर के उस अद्भुत मंदिर का जिक्र किया जो बांध के पानी में डूबने के बाद भी सीना ताने खड़ा है।

Image

पाकिस्तान में हिन्दू मंदिर की हालत (तस्वीर साभार- @iamkarlrock)

Viral Video: पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों की स्थिति और उनके इतिहास को लेकर हमेशा उत्सुकता बनी रहती है। न्यूजीलैंड फेमस व्लॉगर और ट्रैवलर कार्ल रॉक ने अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान कुछ ऐसे हिंदू मंदिरों (Hindu Temple) की खोज की, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। कार्ल रॉक ने अपने लेटेस्ट वीडियो में पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद प्रसिद्ध और ऐतिहासिक हिंदू धार्मिक स्थलों का हाल सुनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आलम ये है कि लोग इस नजारे को देखकर हैरान हैं।

    इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कार्ल रॉक ने बताया कि जब मीरपुर में डैम का निर्माण हुआ और पूरा इलाका जलमग्न हो गया, तब भी एक ऐतिहासिक मंदिर पानी के बीच मजबूती से खड़ा रहा। जब डैम का जलस्तर कम हुआ, तो कार्ल खुद चलकर इस प्राचीन मंदिर के अंदर गए। पानी में डूबने के बावजूद मंदिर की संरचना का बचे रहना किसी अजूबे से कम नहीं है। वहीं, पहाड़ों की गुफा में 'काली माता मंदिर'यात्रा के दौरान स्थानीय ड्राइवर और गाइड ने बताया कि पाकिस्तान में पहाड़ों के अंदर गुफा में स्थित एक प्रसिद्ध काली माता मंदिर भी है। हालांकि, उस रास्ते पर काम चलने और सड़कें बंद होने की वजह से वहां जाना संभव नहीं हो सका। इसके अलावा कार्ल रॉक ने यह भी खुलासा किया कि कराची के पास समुद्र के बीचों-बीच स्थित एक ऐतिहासिक मंदिर का दौरा करने की उन्होंने पूरी कोशिश की। लेकिन सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। देखें वीडियो...

    पाकिस्तान में हिन्दू मंदिर की हालत

    कार्ल रॉक ने आगे बताया कि इससे पहले पाकिस्तान के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक कटास राज मंदिर की यात्रा कर चुके हैं, जिसकी खूबसूरती की उन्होंने जमकर तारीफ की। इसके अलावा, उन्होंने इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में मौजूद गैर-कार्यात्मक राम मंदिर को भी अपने व्लॉग में कवर किया है। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article