वायरल न्यूज़

रात के अंधेरे में सड़क का 'शहंशाह' बना मगरमच्छ, कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा, देखें VIDEO

Viral Video: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बलरई-ब्राह्मणी देवी मुख्य मार्ग पर सप्तधारा कुंड के पास रात के समय एक विशालकाय 8 फीट लंबा मगरमच्छ सड़क पर रेंगता हुआ दिखाई दिया। राहगीरों ने इस खौफनाक मंजर को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

सड़क पर मगरमच्छ

Viral Video: उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah Video)जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रात के अंधेरे में एक विशालकाय मगरमच्छ सड़क पर टहलता हुआ नजर आया। यह घटना बलरई-ब्राह्मणी देवी मुख्य मार्ग स्थित सप्तधारा कुंड के पास की है। सड़क पर रेंगते हुए 8 फीट लंबे भारी-भरकम मगरमच्छ को देखकर राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिसने भी यह नजारा देखा वो एक पल के लिए दंग रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

    बलरई-ब्राह्मणी देवी मुख्य मार्ग लगभग दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाली एक बेहद व्यस्त सड़क है। रात के समय जब राहगीर इस मार्ग से गुजर रहे थे, तभी गाड़ी की हेडलाइट की रोशनी में एक विशाल मगरमच्छ सड़क पर आगे बढ़ता दिखाई दिया। मगरमच्छ को इस तरह बीच सड़क पर देखकर वाहनों की रफ्तार अचानक थम गई। वहीं, सड़क से गुजर रहे कुछ बाइक सवारों और राहगीरों ने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और मगरमच्छ का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मगरमच्छ किस तरह सड़क पर रेंगता हुआ झाड़ियों की तरफ बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सप्तधारा कुंड और उसके आसपास के जलभराव वाले इलाकों में लंबे समय से मगरमच्छ होने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, यह पहला मौका है जब कोई मगरमच्छ जलस्रोत से बाहर निकलकर इस तरह मुख्य सड़क तक आ पहुंचा। देखें वीडियो...

    सड़क पर मगरमच्छ

    वहीं, इस मामले को लेकर बलरई पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए वन विभाग की टीम को सूचित किया है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ा जा सके। प्रशासन ने आसपास के लोगों और राहगीरों को रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। इधर, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग हैरानी जता रहे हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article