वायरल न्यूज़

Naagin Ka Video: आईने को देखते ही नागिन ने किया ऐसा खेल, नजारा देखकर निकल जाएगी आपकी चीख

Naagin Ka Video: सोशल मीडिया पर नागिन का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आईना देखकर नागिन ने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसे देखकर लोग भौचक्के रह गए।

Image

नागिन का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • नागिन का अनोखा अंदाज
  • आईना देखकर भड़क गई नागिन
  • वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Naagin Ka Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ नजारों पर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए आपकी बोलती बंद हो जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में नागिन ने ऐसा खेल दिखाया, जिस पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

ये तो हम सब जानते हैं सांपों को लेकर कई किस्से मशहूर हैं। लेकिन, ज्यादातर लोग सांप से खौफ ही खाते हैं। क्योंकि, सांप कब, किस रूप में हमला कर दे कुछ कहा नहीं सकता। लिहाजा, लोग इससे दूरी बनाकर ही रखते हैं। सोशल मीडिया पर आपको सांप के कई अनोखे वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स नागिन को आईना दिखा रहा है। आईना देखते ही नागिन जिस तरह का रिएक्शन देती है, उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। तो आप भी इस वीडियो को दिल थामकर देखें। देखें वीडियो...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए घबरा गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'salman_pathan230' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। आलम ये है कि इस वीडियो पर कुछ लोग जहां मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं। कुछ का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा है। किसी का कहना है कि भाई आईना देखकर नागिन असली रूप में आ गई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article