वायरल न्यूज़

Animal Fight Video: कोबरा पर हमला करके बुरा फंस गया शेर, हुआ ऐसा पलटवार कांपने लगा जंगल का राजा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 25, 2025, 10:04 AM IST

Animal Fight Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि जंगल का राजा शिकार की तलाश में था कि तभी उसका सामना खतरनाक किंग कोबरा से हो गया। फि शेर ने उसे ही अपना शिकार बनाने का प्लान बना लिया, मगर यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

Image

किंग कोबरा को अपना शिकार बनाने की गलती कर गया जंगल का राजा शेर। (Photo/Instagram)

Animal Fight Video: जंगल की दुनिया में शेर को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। शेर यकीनन इतना खतरनाक शिकारी है कि कोई जानवर इससे पंगा लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। शेर अकेले ही जानवरों के पूरे झुंड पर भारी पड़ता है। मगर अभी शेर से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा। इसमें देखेंगे कि शिकार की तलाश में घूम रहे शेर का सामना खतरनाक किंग कोबरा सांप से होता है। इधर शिकार की तलाश में यहां-वहां घूम रहे शेर ने भी उसे शिकार के रूप में चुन लिया।

शेर और सांप की लड़ाई

हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शेर धीरे-धीरे कोबरा की तरफ बढ़ता है और इधर सांप भी गंभीरता को भांप चुका है। वो तुरंत अपना फन फैलाता है और सीना तानकर शेर के सामने खड़ा हो गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा बार देखने का मन करता है। शेर अब सांप के बिल्कुल करीब है और उसपर हमला करता है। मगर कोबरा पर हमला बेचारे की बड़ी गलती साबित हुई।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि खुद पर हमला होते ही सांप आक्रामक हो गया और ऐसा पलटवार किया बेचारा जंगल का राजा भी कांपने लगा। इसमें देखेंगे खुद पर हमला होने पर शेर ने तुरंत अपने पैर पीछे खींच लिए और पतली गली से भाग निकला। मालूम हो शेर और सांप से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर heavenly_nature_1 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article