वायरल न्यूज़

Ajab Gajab News: देश का ऐसा रहस्यमयी गांव, यहां आकर सुसाइड कर लेते हैं पक्षी! जानिए वजह

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 27, 2022, 10:03 PM IST

Ajab Gajab News: माना जाता है कि इस गांव में आकर पक्षी आत्महत्या कर लेते हैं। आमतौर पर सुसाइड से जुड़ी बातें इंसानों के लिए कही जाती हैं, लेकिन पक्षियों का सुसाइड करना बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला है।

Image

पक्षी आत्महत्या! (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • असम में स्थित है रहस्यमयी गांव
  • हजारोंं की संख्या में मरे मिलते हैं पक्षी
  • कहा जाता है कि पक्षी कर लेते हैं सुसाइड

Ajab Gajab News: दुनिया में बहुत सारी रहस्यमयी जगहें हैं। भारत में भी एक ऐसी रहस्यमयी जगह है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यहां आकर पक्षी एक तरह से सुसाइड कर लेते हैं। असम की बोरेल पहाड़ियों के बीच यह गांव स्थित है। बोरेल पहाड़ियों के बीच बसे गांव 'जतिंगा' को ‘चिड़ियों का सुसाइड पॉइंट’ कहा जाता है। माना जाता है कि इस गांव में आकर पक्षी आत्महत्या कर लेते हैं। आमतौर पर सुसाइड से जुड़ी बातें इंसानों के लिए कही जाती हैं, लेकिन पक्षियों का सुसाइड करना बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला है।

हजारों की संख्या में मरे पड़े मिलते हैं पक्षी

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव में आकर एक-दो पक्षी नहीं बल्कि बड़ी संख्या में पक्षी सुसाइड करते हैं। सिर्फ लोकल पक्षी ही नहीं बल्कि बाहर से आने वाले प्रवासी पक्षी भी इस गांव में आकर सुसाइड करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर पक्षी सितंबर से नवंबर के महीने में सुसाइड करते हैं। इस गांव में यहां-वहां पक्षी मरे पड़े मिलते हैं। हालांकि, यह भी माना जाता है कि शायद तेज गति में उड़ने की वजह से इमारत और पेड़ों से टकराकर पक्षियों की जान चली जाती हो।

क्या कहते हैं पक्षी विशेषज्ञ

यह भी कहा जाता है कि शाम 7 बजे से रात 10 बजे के बीच इस गांव में पक्षियों की मौत होती है। बता दें कि यह गांव प्राकृतिक कारणों की वजह से राज्य के दूसरे शहरों से 9 महीने के करीब कट जाता है। इसके साथ ही गांव में रात के समय प्रवेश पर रोक लगी है। पक्षी विशेषज्ञ कहते हैं कि मैगनेटिक फोर्स अधिक होने के कारण पक्षी इमरात या पेड़ों से टकरा जाते हैं। यहां हवाएं भी बहुत तेज चलती हैं। इस कारण पक्षी उड़कर बिजली के तारों के नजदीक पहुंच जाते हैं। जिससे करेंट लगने पर उनकी मौत हो जाती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article