Muslim Couple Wedding : गुजरात के जूनागढ़ में पिछले दिनों एक दरगाह को नोटिस दिए जाने पर भारी हिंसा हुई थी। पूरे मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। अब जूनागढ़ से कौमी एकता की मिसाल बनने वाला मामला भी सामने आया है। जूनागढ़ के एक मंदिर में मुस्लिम जोड़े ने शादी की।
गुजरात के जूनागढ़ में पिछले दिनों दरगाह विवाद में हिंसा के बाद अब कौमी एकता मजबूत करने वाला मामला सामने आया है। एक मुस्लिम कपल का मंदिर में निकाह हुआ। इस मौके पर काजी भी मौजूद रहे। उन्होंने पूरे निकाह को संपन्न कराया। मंदिर में अंदर मुस्लिम कपल के शादी करने इस्लामिक रीति-रिवाज से शादी की। जूनागढ़ में यह शादी ऐसे वक्त पर हुई है जब शहर में मजेवाड़ी गेट के पास स्थित गेबन शाह पीर की दरगाह का मामला गरमाया हुआ है। पिछले दिनों यहां पर हिंसा भी हुई थी।
जूनागढ़ के मुस्लिम कपल का यह निकाह अखंड रामनाम संकीर्तन मंदिर में हुआ। मंदिर में निकाह के मौके पर मुस्लिम और हिंदू समाज के भी अग्रणी लोग मौजूद रहे। इस मंदिर में 24 घंटे रामधुन बजती है। अभी तक इस मंदिर में शादियां हो चुकी है, लेकिन मुस्लिम कपल का पहली बार निकाह हुआ। मंदिर में गोंडल में रहने वाले अब्दुल कादिर कुरैशी ने हीना के साथ मंदिर में इस्लाम की रीति के हिसाब निकाह कबूल किया और नई जिंदगी की शुरुआत की तो वहीं सामाजिक कार्यों में सक्रिय जूनागढ़ के सत्यम सेवा युवक मंडल की तरफ से दो धर्मों की करीब 1800 शादियां करवाई जा चुकी हैं।
