वायरल न्यूज़

इंटरनेट का सबसे दुखद Video! बच्चे को पालने के लिए ऐसा काम करती दिखी मां, आपकी भी आंखों से निकल जाएंगे आंसू

Viral Video: वीडियो में आप एक महिला को किसी स्टेज पर डांस करते देख सकते हैं। आपको पहले तो वीडियो में कुछ समझ नहीं आएगा और लगेगा कि सबकुछ नॉर्मल है। हालांकि, तभी स्टेज के नेपथ्य में आप महिला के पति और उसके बच्चे को देखेंगे।

Image

मां का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। इसमें से कुछ वीडियो लोगों के आंसू निकाल देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो एक मां से जुड़ा है, जो अपने बच्चे को पालने के लिए कुछ ऐसा काम करती दिख रही है। जिसे देखने के बाद यूजर्स का दिल दुखी हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे इंटरनेट का सबसे दुखद वीडियो करार दिया है।

दिल छूने वाला वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में आप एक महिला को किसी स्टेज पर डांस करते देख सकते हैं। आपको पहले तो वीडियो में कुछ समझ नहीं आएगा और लगेगा कि सबकुछ नॉर्मल है। हालांकि, तभी स्टेज के नेपथ्य में आप महिला के पति और उसके बच्चे को देखेंगे। इसके बाद आपको वीडियो की असलियत पता चलेगी। आप देख पाएंगे कि महिला का पति अपने छोटे से बच्चे के साथ बैठा है और महिला का डांस खत्म करने का इंतजार कर रहा है। देखें वीडियो-

यही वीडियो का सबसे दुखद पार्ट है। वीडियो देखकर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। लोगों ने कहा कि ऐसा सिर्फ एक मां ही कर सकती है। अपने बच्चे को पालने के लिए वह कुछ भी कर सकती है। वायरल हो रहे इस वीडियो को idioticfeeds नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article