Funny Animal Video: गुजरात के पाटन जिले से एक बेहद मजेदार और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना जिले के एक गांव की बताई जा रही है, जहां एक बंदर ने ऐसा कारनामा कर दिया कि लोग हंसते-हंसते (Funny video) लोटपोट हो गए। जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने हाथ में मोबाइल फोन लिए खड़ी थी। वह शायद किसी से बात कर रही थी या फोन में कुछ देख रही थी। तभी अचानक वहां बंदरों का एक झुंड आ गया। आमतौर पर बंदरों को देखकर लोग सावधान हो जाते हैं, लेकिन इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, एक बंदर तेजी से उसके पास पहुंचा और झटके में उसका मोबाइल छीनकर भाग गया।
मोबाइल हाथ में लेकर इंसानों जैसा करने लगा हरकत
यह सब इतना जल्दी हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ देर के लिए हैरान रह गए। महिला भी समझ नहीं पाई कि आखिर हुआ क्या। इसके बाद जो हुआ, वह और भी ज्यादा दिलचस्प था। बंदर ने मोबाइल को अपने हाथ में पकड़ लिया और उसे गौर से देखने लगा, जैसे वह कोई नई चीज समझने की कोशिश कर रहा हो। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बंदर अपनी उंगलियों से मोबाइल की स्क्रीन को छू रहा है और उसे चलाने की कोशिश कर रहा है। उसकी हरकतें बिल्कुल इंसानों जैसी लग रही थीं। ऐसा लग रहा था मानो वह किसी को देखकर सीखी हुई चीजों की नकल कर रहा हो।
इंटरनेट पर वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी भी हंसी
कुछ पलों में ऐसा भी दिखाई देता है कि बंदर मोबाइल के कैमरे की तरफ देख रहा है, जैसे वह खुद की फोटो लेने की कोशिश कर रहा हो। यही वजह है कि लोग इस viral video को “बंदर की सेल्फी” कहकर शेयर कर रहे हैं। आसपास मौजूद लोग इस नजारे को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए और कई लोगों ने इस मजेदार पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो (trending video) अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं और बंदर की इस हरकत को काफी दिलचस्प बता रहे हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया के एक्स पर यह वीडियो @bhavdip2149 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक कई लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
