सोशल मीडिया पर हर रोज कई ऐसे मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देख लोग सोच में पड़ जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बंदर छत पर बनी रेलिंग को हिला-हिलाकर तोड़ देता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हंसने और मजेदार कमेंट्स करने को मजबूर हो गए।
बंदर ने तोड़ डाली छत की रेलिंग
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदर छत पर लगी रेलिंग पर कूदता है और उसे जोर-जोर से हिलाने लगता है। रेलिंग को हिलाने से वह टूटकर नीचे गिर जाती है और आखिरकार पूरी तरह ढह जाती है। वीडियो में बंदर की यह शरारत देख ऐसा लग रहा है जैसे बंदर ने जानबूझकरउस रेलिंग को तोड़ा है। बंदर की इस शरारत को दूर अपनी छत पर खड़े एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @indianrareclips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इस पर तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। जहां कुछ यूजर्स ने इसे बेहद मजेदार बताते हुए हंसने वाले इमोजी के साथ कमेंट किए। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “अगर यह वीडियो रिकॉर्ड न हुआ होता, तो घर का सबसे छोटा बेटा पिट जाता।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “लगता है मकान मालिक बंदर को प्रसाद देना भूल गया।” इन मजेदार कमेंट्स के साथ-साथ कई लोगों ने बंदर की ताकत की भी तारीफ की। यूजर्स ने इस बात पर हैरानी जताई कि इतना छोटा सा जानवर इतनी आसानी से रेलिंग को तोड़ सकता है।
