वायरल न्यूज़

Shocking Video: साड़ी पकड़कर खींचा तो गिरी मुंह के बल, बंदर ने बुरी तरीके से किया बुजुर्ग महिला पर हमला, कांप उठेंगे आप

Viral Video: एक बंदर महिला का साड़ी पकड़कर खींच देता है। इससे महिला का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह मुंह के बल जमीन पर गिर जाती है। देखा जा सकता है कि एक दूसरा बंदर इसके बाद उसे परेशान करने लगता है।

Image

बंदर का हमला (इंस्टाग्राम)

Viral Video: कुछ इलाकों में बंदरों का बहुत तांडव देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर भी बंदरों के आतंक का कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। इसी क्रम में एक वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। इस वीडियो में कुछ बंदर एक बुजुर्ग महिला पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं तीन बंदर एक बुजुर्ग महिला पर अचानक हमला कर देते हैं। सबसे पहले वह महिला का साड़ी पकड़कर खींचते हैं।

वायरल हो रहा हैरान करने वाला वीडियो

आप देख सकते है कि एक बंदर महिला का साड़ी पकड़कर खींच देता है। इससे महिला का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह मुंह के बल जमीन पर गिर जाती है। देखा जा सकता है कि एक दूसरा बंदर इसके बाद उसे परेशान करने लगता है। इस वीडियो ने लोगों में चिंता में डाल दिया है। आप देख सकते हैं कि जहां एक बंदर महिला का साड़ी खींचता है, तो दूसरा उसे जमीन पर गिरा देता है। वहीं तीसरा बंदर उसकी चप्पल खींचने लगता है। वीडियो देखकर प्रतीत हो रहा है कि महिला को इससे चोट भी आई होगी। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि एक शख्स उन बंदरों को भगाने की कोशिश भी करता है। हालांकि, वह भागते नहीं है। इसी बीच एक और महिला हाथ में डंडा लेकर आती है, जिससे वह डरकर भाग जाते हैं। आप देख सकते हैं कि दोनों लोग मिलकर बुजुर्ग महिला को जमीन से उठाते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article