वायरल न्यूज़

19 रुपये की आड़ में लूट लिए 50 हजार, बदमाश का VIDEO देख दिमाग घूम जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 1, 2025, 06:36 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि एक बदमाश ग्राहक बनाकर दुकान पर पहुंचा और 19 रुपये का रिचार्ज करने के लिए कहा। इसके बाद उसने फिर रिचार्ज करने के लिए कहा और आखिर में 50 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

Image

पचास हजार रुपये की लूट का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (Photo/Twitter)

Viral Video Today: सोशल मीडिया को आमतौर पर मनोरंजन की दुनिया कहा जाता है। मगर कभी-कभी इसी दुनिया में ऐसा कुछ नजर आता है कि हमारे होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है कि ऐसा भी देखने को मिल सकता है। अभी उत्तर प्रदेश के बिजनौर से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। यहां एक बादमाश ने 19 रुपये के रिचार्ज की आड़ में 50 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया। घटना से जुड़ा सोशल मीडिया में वायरल है जिसपर नेटिजन्स भी अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

19 रुपये के रिचार्ज का प्लान

वायरल वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। करीब 24 सेकंड के वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि बदमाश मुंह पर मास्क लगाकर दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए पहुंचा। यहां दुकानदार कुर्सी से खड़ा होता है और 19 रुपये का मोबाइल रिचार्ज कर दिया। फ्रेम में देखेंगे बदमाश काउंटर के करीब बेंच पर बैठा है। वो इसके बाद दोबारा 29 रुपये का रिचार्ज करने के लिए कहता है। दुकानदार अभी तक उसके इरादे नहीं भांप पाया और फिर रिचार्ज कर दिया।

आंखों में डाला मिर्च पाउडर

फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया सचमुच किसी के भी होश उड़ा देगा। इसमें देखेंगे कि बदमाश पैसे देने के बहाने अपनी जेब में हाथ डालता है और बड़ी चालाकी से हाथ में मिर्च पाउडर भर लिया। उसने सेकंडभर की देरी किए बना सीधे दुकानदार की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। इधर मिर्च पाउडर आंख में गिरते दुकानदार विचलित हो गया। वो चिल्लाता है और बदमाश ने इसी का फायदा उठाते हुए शख्स को धक्का दिया और 50 हजार रुपये की लूट को अंजाम देकर फरार हो गया।

एक्स पर देखें वीडियो

आखिर में देखेंगे आंख में मिर्च पाउडर गिरने के बाद भी शख्स बदमाश को पकड़ने की कोशिश करता है मगर कामयाबी नहीं मिली।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article