अगर आप एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग के पोर्टफोलियो में अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। कंपनी की Galaxy S सीरीज प्रीमियम कैटेगरी में आती है और इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स काफी महंगे होते हैं। ऐसे में अधिकांश लोग सिर्फ महंगे होने की वजह से इस कैटेगरी के फोन्स नहीं खरीद पाते हैं। अगर आप Samsung Galaxy S26+ को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अमेजन अपने ग्राहकों को इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर भारी भरकम छूट दे रहा है।
Samsung Galaxy S26+ को कंपनी ने इस तरह से डिजाइन किया है कि यह फोन प्रोफेशनल वर्क से लेकर पर्सनल वर्क में आपको शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है। इसमें आपको 50MP का कैमरा, 4,900mAh की बैटरी और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन को इसी साल फरवरी के महीने में लॉन्च किया गया था।
Samsung Galaxy S26+ पर बंपर छूट
Samsung Galaxy S26+ को इस समय अच्छे खासे डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि अब अमेजन पर इसे 99,999 रुपये पर लिस्ट कर दिया गया है। मतलब ग्राहकों के सीधे-सीधे 40,000 रुपये तक बचने वाले हैं।
इसके अलावा SBI और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 6,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इस बैंक ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत 93,499 रुपये रह जाती है। यानी लॉन्च कीमत के मुकाबले ग्राहक इसे करीब 46,500 रुपये कम में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर की शर्तें लागू होंगी।
Samsung Galaxy S26+ के फीचर्स
Samsung Galaxy S26+ में 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1440x3120 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Armor 2 दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Samsung का Exynos 2600 डेका-कोर प्रोसेसर मिलता है। यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Samsung Galaxy S26+ का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो OIS सपोर्ट और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ आता है। तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.2 है।
बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स
Samsung Galaxy S26+ में 4,900mAh की बैटरी मिलती है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा GPS, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट भी मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की लंबाई 158.4mm, चौड़ाई 75.8mm और मोटाई 7.3mm है। इसका कुल वजन 190 ग्राम है।
