वायरल न्यूज़

Chor Ka Video: मंदिर में भक्त बनकर आया चोर, फिर चुरा लिया शेष नाग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 19, 2025, 12:42 PM IST

Chor Ka Video: फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक मंदिर में घुसता है और भक्ति भाव में अगरबत्ती जलाने का नाटक करता है। मंदिर में मौजूद अन्य लोगों की नजर बचाकर वह शेष नाग की मूर्ति को अपने बैग में डाल लेता है और फिर तेजी से वहां से फरार हो जाता है।

Image

चोर ने चुरा ली शेष नाग की मूर्ति। (Photo/Twitter)

Chor Ka Video: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चोर भक्त बनकर शिव मंदिर में दाखिल हुआ और फिर वहां से शेष नाग की मूर्ति चुरा ली। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यहां चोर ने पहले पूजा करने का नाटक किया और फिर मौका पाकर शेष नाग की मूर्ति को चुरा लिया।

भक्ति भाव से घुसा चोर

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक मंदिर में घुसता है और भक्ति भाव में अगरबत्ती जलाने का नाटक करता है। मंदिर में मौजूद अन्य लोगों की नजर बचाकर वह शेष नाग की मूर्ति को अपने बैग में डाल लेता है और फिर तेजी से वहां से फरार हो जाता है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। मंदिर के पुजारी और श्रद्धालुओं ने इस चोरी को आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एक्स पर देखें वीडियो

जांच में जुटी पुलिस

वहीं स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। गणेश गंज थाने की पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वे सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालूम हो वायरल वीडियो एक्स पर @priyarajputlive नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article