VIDEO: भारत में आप सबने कहीं ना कहीं लोगों को खुली सकड़ों के किनारे पेशाब करते हुए जरूर देखा होगा। दीवारों पर भी लिखा होता है कि यहां पेशाब ना करें। इसके बावजूद खुला पाकर लोग वो काम कर ही देते हैं। इस चक्कर में कई सड़कों के किनारे लोग पेशाब कर देते हैं, जिससे वहां का पूरा माहौल ही बिगड़ जाता है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स और वीडियो भी वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। लेकिन, सिविक सेंस के जरिए ये पूरी तरह गलत है। आलम ये है कि भारत में इसे लेकर लोगों की मानसिकता अलग ही है। अब इस सोच को बदलने के लिए कर्नाटक के मैसूर प्रशासन ने एक अनोखा कदम उठाया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं लोगों को यह आइडिया काफी पसंद आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मैसूर बस स्टैंड के पास खुले में अक्सर लोग पेशाब कर देते हैं। लिहाजा, प्रशासन ने इसे खत्म करने के लिए काफी अनोखा कदम उठाया है। प्रशासन ने सड़क के किनारे की दीवारों पर शीशी लगवा दिए हैं। इसका मकसद साफ है कि लोगों को खुले में पेशाब करने से रोका जाए। क्योंकि, शीशे में देखकर लोगों शर्म आएगी और वो खुले में पेशाब नहीं करेंगे। आलम ये है कि यह सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं आखिर किस तरह सड़क किनारे की दीवारों पर शीशे लगाए गए हैं। देखें वीडियो...
अनोखी पहल
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंके होंगे। लेकिन, इस पहल की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्स पर इस वीडियो को '@Theshashank_p'नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब आठ लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इसे पसंद भी किए हैं। इतना ही हनीं इसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग मजे लेते हुए कह रहे हैं कि इससे अच्छा तो टॉयलेट ही बना देते। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
