वायरल न्यूज़

नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया, आसमान में चलती है यह लड़की, Video देख नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह हवा में बिना किसी सहारे के चलते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को देख लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

Image

आसमान में चलती लड़की का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/Timesnow_Trending)

क्या कभी कोई आसमान पर चल सकता है? यह बात सुनने के बाद आप यकीनन यही कहेंगे कि यह नामुमकीन है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Video) में दिख रही इस लड़की ने नामुमकिन काम को मुमकिन कर दिखाया है। वीडियो में लड़की आसमान में बिना रस्सी, बिना किसी सहारे, हवा में चलते हुए दिख रही है। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि लड़की हवा में अपने पैर ऐसे रख रही है जैसे वह जमीन पर चल रही हो। इस वीडियो को देखने वाले लड़की का यह कारनामा बस मुंह खोलकर देखते रह गए।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

वायरल वीडियो में दिख रही यह लड़की है कौन?

वायरल वीडियो (Viral Video) में यह अनोखा कारनामा करती दिख रही लड़की पोलैंड की है। जिसका नाम माया कुचिंस्का है। माया कुचिंस्का एक एरियल एथलीट हैं। यानी वे अपना खेल हवा में दिखाने वाली खिलाड़ी हैं। स्काईडाइविंग और इंडोर स्काईडाइविंग के लिए माया का नाम काफी फेमस है। माया को "हवा में चलने वाली लड़की" कहा जाता है। वो हवा में ऐसे मूव्स दिखाती हैं, जिससे लगता है कि वे सच में आसमान में चल रही हों।

वीडियो देख किसी को नहीं हुआ अपनी आंखों पर यकीन

वीडियो (Video) में भी आप देख सकते हैं कि माया बीच हवा में कदमताल करते हुए चल रही हैं। इस दौरान वे तरह-तरह के पैंतरे भी दिखाती हैं। जैसे वे हवा में ही कभी एक पैर पर खड़ी हो जाती हैं, तो कभी धीरे-धीरे कदम बढ़ाते हुए आगे बढ़ती दिख रही हैं। वीडियो में माया का बैलेंस और कंट्रोल देखकर लोगों का दिमाग ही घूम गया। पहली नजर में तो वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे इस वीडियो को एडिट किया गया हो या फिर इसमें स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है लेकिन बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। यह बिल्कुल हकीकत है और यह सिर्फ माया कुचिंस्का के टैलेंट का कमाल है।

कितनी बड़ी खिलाड़ी हैं माया?

माया स्काईडाइविंग और इंडोर स्काईडाइविंग की दुनिया में बहुत बड़ी नाम हैं। वह कई बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। इंडोर स्काईडाइविंग की दुनिया में वे हमेशा टॉप 3 में रहती हैं। उनके नाम कई गोल्ड मेडल हैं। माया ने "ह्यूमन फ्लाइट" यानी इंसान की उड़ान की सीमा को बहुत आगे बढ़ा दिया है। पहले लोग सोचते थे हवा में बस गिरा जा सकता है लेकिन माया ने दिखाया कि हवा में डांस भी किया जा सकता है और उस पर चला भी जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article