शहर

Festival Special Trains: रेलवे ने बढ़ाए 10 त्योहार स्पेशल ट्रेनों के फेरे, मुंबई-पुणे से बिहार और पूर्वांचल जाना होगा आसान

Festival Special Trains: दिवाली और छठ के बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 10 त्योहार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। जानें तारीखें और रूट।

Image

स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Festival Special Trains: दिवाली और छठ पर्व के बाद घर से वापस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर मध्य रेलवे ने 10 त्योहार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का ऐलान किया है। इन ट्रेनों के संचालन से मुंबई और पुणे से बिहार तथा पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने नवंबर में अलग-अलग तारीखों पर इन ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए हैं।

त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए लगातार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा पहले से चलाई जा रही ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ सके।

इन 10 स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे

उत्तर मध्य रेलवे की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, लोकमान्य तिलक टर्मिनल, समस्तीपुर, बनारस, मऊ, दानापुर और गाजीपुर सिटी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं।

इन ट्रेनों का नया शेड्यूल इस प्रकार है:

ट्रेन नंबररूटअतिरिक्त संचालन की तारीख
1043LTT-समस्तीपुर17, 24 नवंबर
1044समस्तीपुर-LTT19, 26 नवंबर
1051LTT-बनारस19, 25 नवंबर
1052बनारस-LTT20, 26 नवंबर
1123LTT-मऊ20, 22 नवंबर
1124मऊ-LTT22, 24 नवंबर
1143LTT-दानापुर21, 22 नवंबर
1144दानापुर-LTT22, 23 नवंबर
1431हडपसर-गाजीपुर सिटी20, 24 नवंबर
1432गाजीपुर सिटी-हडपसर22, 26 नवंबर

मुंबई और पुणे से बिहार का सफर होगा आसान

रेलवे के इस फैसले से महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर मुंबई, पुणे और आसपास के क्षेत्रों से पूर्वांचल तथा बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे।

हालांकि, यात्रियों को सलाह है कि सफर से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख, समय, ठहराव और सीटों की उपलब्धता रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर जरूर चेक कर लें। अतिरिक्त फेरे निर्धारित होने से यात्रियों को त्योहारों के बाद की भीड़ के बीच यात्रा की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article