वायरल न्यूज़

न डर, न खौफ! भारत के इस 'देसी न्यूटन' ने बाइक को पेड़ से बांधकर बनाया झूला, देखें Viral स्टंट

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने पेड़ की ऊंची शाखा से मजबूत रस्सियां बांधकर अपनी बाइक को झूले की तरह इस्तेमाल किया है।

Image

शख्स का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार-@manu__memerz)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन नए और हैरान कर देने वाले वीडियो (Trending Video) सामने आते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ नजारों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, हाल ही में सामने आए इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। गांव के एक देहाती इलाके में एक व्यक्ति ने अनोखा ‘देसी जुगाड़’ लगाते हुए बाइक से झूला बनाने का कारनामा कर दिखाया है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े पेड़ की ऊंची टहनी पर मजबूत रस्सियां बांधी गई हैं, जिन्हें बाइक के अगले और पिछले हिस्से से जोड़ा गया है। जब चालक बाइक पर बैठकर एक्सीलेटर देता है, तो बाइक आगे बढ़ने की कोशिश में जमीन छोड़ने लगती है और झूले की तरह हवा में लहराने लगती है। बाइक की रफ़्तार और थ्रॉटल के साथ इसका संतुलन देखने लायक है। इस नजारे को देखकर कई लोग हैरान भी हैं। क्योंकि, इस तरह का अनोखा नजारा काफी कम ही देखनेको मिलता है। आप भी देखें वीडियो...

    कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

    इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये शख्स तो अलग ही लेवल का है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को manu__memerz नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोग शख्स के दिमाग और ‘देशी जुगाड़’ की दाद दे रहे हैं। वहीं, अधिकतर लोग सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article