वायरल न्यूज़

Viral Video: ATM मशीन की तरह दूल्हा-दुल्हन पर पैसा लुटा रहा था शख्स, स्पीड देख दिमाग का एक-एक नस हिल जाएगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दूल्हा-दुल्हन के ऊपर अनोखे अंदाज में पैसा लुटा रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

Image

अनोखे अंदाज में दूल्हा-दुल्हन के ऊपर पैसों की बारिश (तस्वीर साभार- @nitesh__8543)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो वायरल (Trending Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिमाग के परखच्चे उड़ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए चकरा जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स दूल्हा-दुल्हन पर इस तरह पैसे लुटा रहा था, जिसने सबको चौंका दिया है। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

शादी के सीजन में सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं,जिनमें दूल्हा-दुल्हन ऐसा भौकाल मचाते हैं, जिसे देखकर सब दंग रह जाते हैं। जबकि, कई बार शादी में आए मेहमान भी अलग लेवल का माहौल बना देते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं। तभी एक शख्स वहां पहुंचता है और दूल्हा-दुल्हन के ऊपर पैसों की बारिश करने लगता है। जिस अंदाज में शख्स पैसे लुटाता है उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे ATM मशीन से पैसा निकल रहा हो। देखें वीडियो...

अनोखे अंदाज में लुटा रहा था पैसा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'nitesh__8543' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये पानी की तरह पैसा बहा रहा है। कुछ का कहना है कि भाई ने तो माहौल ही बदल दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article