Viral Video: आपने रामायण सीरियल में राक्षसराज रावण की हंसी तो जरूर सुनी होगी। रावण की हंसी सुनते ही कई लोग डर जाते थे। इन दिनों एक सब्जीवाला अपनी हंसी से लोगों को डराता नजर आ रहा है। इस सब्जीवाले की हंसी सुनकर कई लोगों को रामायण का रावण याद आ गया है। सोशल मीडिया पर सब्जी वाले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग कह रहे हैं कि सब्जी बेचने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।
वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप
आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कोई ठेले वाला अपना सामान बेचने के लिए संगीत का सहारा लेता नजर आया हो। कई सब्जीवाले गाना गाकर सब्जी बेचते नजर आते हैं। दूसरी तरफ यह सब्जीवाला अपनी खतरनाक हंसी से लोगों को डराता नजर आ रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि यह सब्जी वाला राक्षस की तरह आवाज निकालते हुए सब्जी बेच रहा है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ठेलेवाला सब्जी बेचने के लिए किसी इलाके में गया हुआ है। सबसे पहले तो वह राक्षस की तरह हंसी निकालता है। इसके बाद उसी आवाज में बोलता है, 'बाहर निकल, सब्जी खत्म हो गई।' सोचिए कि अगर कोई बच्चा सब्जीवाले की आवाज सुन ले तो शायद डर के मारे वह रो ही देगा। इस वीडियो को actor_rakesh_sahani नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
