वायरल न्यूज़

Viral Video: इसे कहते हैं इंसानियत... खुद झेल रहा था गर्मी लेकिन कुत्ते को दे रहा था हवा, दिल जीत लेगा नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल जीतने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खुद गर्मी में बैठे हुए हैं और कुत्ते को हाथ वाले पंखे से हवा दे रहा है।

Image

दिल जीतने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @_azkhama_20k)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे काफी चौंकाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ मामले सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इश वीडियो में एक शख्स जिस तरह कुत्ते का केयर कर रहा था और उसे गर्मी से बचा रहा था। उसे देखकर एक ही बात कहेंगे- ये है असली इंसानियत। आलम ये है कि लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    इंसान हो या फिर जानवर गर्मी तो सभी को लगती है। खासकर, इन दिनों देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम ये है कि लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं। इतना ही नहीं गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी कर रहे हैं। लेकिन, जिनकी जिंदगी फुटपाथ पर बीत रही है उन्हें काफी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। इनमें इंसान के साथ-साथ बेजुबान भी शामिल हैं। लेकिन, कई बार उसी फुटपाथ पर ऐसा नजारा देखने को मिल जाता है, जिसके बार में हम आप सोच भी नहीं सकते। इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक कुत्ता आराम से सो रहा है और उसका मालिक हाथ वाले पंखे से उसे हवा दे रहा है। जिस तरह का नजारा था उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    इस वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। इतना ही नहीं कई लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर वीडियो को

    '_azkhama_20k' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग अलग-अलग अंदाज में रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article