टेक एंड गैजेट्स

Macbook Neo की कीमत में हुआ बड़ा प्राइस कट, फेस्टिव सीजन में सस्ते में खरीदने का शानदार मौका

अगर आप सिर्फ बजट की वजह से मैकबुक नहीं खरीद पा रहे थे तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ग्राहकों को इस समय Macbook Neo पर धमाकेदार डिस्काउंट दे रहा है। इस समय आप एक्स्ट्रा बचत के साथ मैकबुक खरीद सकते हैं।

Image

मैकबुक नियों को इस समय आप काफी कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

अगर आप अपने लिए एक नया प्रीमियम लैपटॉप खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल इस समय Apple के प्रीमियम लैपटॉप Macbook Neo पर धमाकेदार डील चल रही है और अभी आप काफी सारे पैसे बचाकर इसे सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप के साथ आप अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही काम बड़े आसानी से कर सकते हैं। एप्पल ने इसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स उपलब्ध कराए हैं।

एप्पल के मैकबुक की प्राइस इतनी ज्यादा होती है कि हर कोई इन्हें नहीं खरीद पाता और ज्यादातर लोग कम कीमत की वजह से विंडोज लैपटॉप की तरफ चले जाते हैं। अगर आप भी बजट की वजह से मैकबुक नहीं खरीद पा रहे थे तो अब आपकी टेंशन खत्म हो चुकी है। अमेजन इस समय Macbook Neo पर बेहतरीन डील्स दे रहा है। आइए आपको ऑफर्स और फीचर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।

Apple Macbook Neo की कीमत

आपको बता दें कि Apple Macbook Neo को अमेजन पर 79,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। यह कीमत इसके 256GB SSD वेरिएंट की है। आपके लिए गुड न्यूज है कि कंपनी ग्राहकों को फेस्टिव सीजन में अभी इस पर फ्लैट 14% का डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के बाद आप इस लैपटॉप को आप सिर्फ 68,990 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

आपको बता दें कि इस फ्लैट डिस्काउंट के बाद भी आप इसे और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसके लिए आप बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर फायदा उठा सकते हैं। खरीदारी के समय आपको 2 हजार रुपये से ज्यादा का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा आप इसे सिर्फ 1798 रुपये की EMI पर भी खरीद सकते हैं।

इस पर मिलने वाले एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो इसमें आपको 19,950 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल जाएगा। आप अपने पुराने लैपटॉप को एक्सचेंज करते 19 हजार से ज्यादा की बचत कर पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने लैपटॉप की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।

Macbook Neo के फीचर्स

Apple के इस Macbook Neo में आपको प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलता है। कंपनी ने इसमें 13 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलता है। इसकी डिस्प्ले में आपको ओटीटी स्ट्रीमिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट देखने के दौरान शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें A18 Pro चिप का सपोर्ट दिया है। कंपनी ने इसको इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आप आप इसे आसानी से कहीं भी बैगपैक करके ले जा सकें।

Macbook Neo के डिस्प्ले में आपको 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इसमें आपको 8GB तक की DDR5 रैम मिलती है। इसके साथ ही आपको इसमें 16GB रैम का भी ऑप्शन मिलता है। इसमें मिलने वाली बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो इसमें कंपनी ने Lithium Ion बैटरी का सपोर्ट दिया है जिसमें आपको 36.48 Watt Hours की कैपेसिटी मिलने वाली है। इसमें आपको फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article