वायरल न्यूज़

Viral Video: गोली की रफ्तार से साइकिल चला रहा था शख्स, सड़क पर मचाया ऐसा तूफान देखकर दंग रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स काफी अनोखे अंदाज में सड़क पर साइकिल को दौड़ा रहा था। इस नजारे को देखकर हर कोई दंग रह गया।

Image

गोली की रफ्तार से साइकिल चला रहा था शख्स (तस्वीर साभार- @official_saleh_boy)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक अनोखे वीडियो रोजाना शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े धुरंधरों की हवा टाइट हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स सड़क पर गोली की रफ्तार में साइकिल चल रहा था। इस नजारे को देखने के बाद हर कोई हक्का-बक्का रह गया।

    इस दुनिया में एक से एक अनोखे लोग हैं, जो अजीबोगरीब कारनामा करके धमाल मचाते रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जो अपनी हरकतों से धुआं-धुआं उड़ा देते हैं। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के कई वीडियो देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स लहराते हुए सड़क पर साइकिल को गोली की रफ्तार से चला रहा है। जिस अंदाज में शख्स साइकिल चला रहा था, उसने सबको हैरान कर दिया। कई लोगों को तो यकीन नहीं हो रहा था कि इस तरह कोई साइकिल भी चला सकता है। देखें वीडियो...

    हाहाकारी अंदाज में चला रहा था साइकिल

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'official_saleh_boy' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोडों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब ढ़ाई मिलियन लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो गजब का तूफान है। किसी का कहना है कि भाई ने तो गर्दा उड़ा दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article