Amazing Trick To Drink More: गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस पीना हर किसी की पसंद होता है। सड़क पर गन्ने के जूस की ठेलियों की भरमार होती है, जहां लोग इसकी ताजगी और स्वाद का आनंद लेते हैं। हालांकि, जब बात पैसे की आती है, तो हर कोई चाहता है कि उन्हें कम दाम में ज्यादा जूस मिले। ऐसे में एक शख्स ने एक हैक शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति यह समझा रहा है कि कैसे लोग कम पैसे में ज्यादा जूस पी सकते हैं। उसने प्रयोग करके दिखाया कि यदि आप 20 रुपये का एक गिलास लेते हैं तो वह कम मात्रा में होगा, जबकि 10 रुपये के दो गिलास लेने से आपको अधिक जूस मिलता है। यह आसान और समझने में सरल तरीका लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
कम पैसे में अधिक जूस पीने का जुगाड़
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर '@the_social_junction99' द्वारा शेयर किया गया है और इसे हजारों लोगों ने देखा है। जहां कई लोग इस ट्रिक को अपनाने के लिए उत्साहित हैं, वहीं कुछ का मानना है कि यह प्रक्रिया करने में समय बर्बाद होता है। थम्स अप और थम्स डाउन के बीच यह चर्चा गर्मियों में गन्ने के जूस का जुगाड़ करना मजेदार बना रही है।
